ePaper

चौका में दंपती हत्या मामला : डायन-बिसाही के आरोप में 7 लोगों ने की थी हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 04 Apr 2023 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
चौका में दंपती हत्या मामला : डायन-बिसाही के आरोप में 7 लोगों ने की थी हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सरायकेला-खरसावां जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा गांव के जंगल से बरामद दंपती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. डायन-बिसाही के आरोप में 7 लोगों ने आधी रात को घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सोमा व एतवारी की हत्या के बाद जंगल में फेंक दिया था.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा गांव के जंगल से रविवार दो अप्रैल, 2023 को दो सड़ा-गला शव बरामद हुआ था. पुलिस की जांच में पता चला है कि जनवरी, 2023 में पड़ोसियों (सात लोगों) ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर गांव के दपंती (सोमा मुंडा और एतवारी मुंडा) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी. इसके बाद शवों को घर से एक किमी दूर जंगल में फेंक दिया था. वहीं, सोमा की वृद्ध मां व 10 वर्षीय बेटे को मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

टीबी रोगी की परेशानी के लिए दंपती को कारण समझते थे पड़ोसी

जानकारी के अनुसार, मुटुदा गांव का एक व्यक्ति टीबी से बीमार था. समुचित इलाज नहीं होने से बीमारी ठीक नहीं हो रही थी. इसके लिए पड़ोसी सोमा मुंडा (50) की पत्नी एतवारी मुंडा (45) पर डायन का आरोप लगाया था. रात को घर में दंपती, सोमा की वृद्ध मां और 10 वर्षीय पुत्र गुरुवा मुंडा सो रहा था. सोमा मुंडा का बड़ा पुत्र बाजू मुंडा बगल के गांव रंगामाटिया में अपने रिश्तेदार यहां रहता है. आरोपियों ने दोनों के सामने कुल्हाड़ी से पति-पत्नी की हत्या कर दी. रात को दोनों के शव को घर से करीब एक किमी दूर जंगल में फेंक दिया.

गांव तक सड़क नहीं, जंगल से पैदल आना-जाना करते हैं लोग

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुटुदा गांव जाने के लिए सड़क नहीं है. इस कारण मुटुदा-तानीसोया गांव के लोग जंगल के मार्ग से पैदल चौका आना-जाना करते हैं. टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) बड़ामटांड़ से मुटुदा की दूरी करीब 26 किमी है. एनएच 33 बड़ामटांड़ से टुरु तक जाने के लिए सड़क मार्ग है. तानीसोया व मुटुदा गांव के लोग जंगल के रास्ते से चौका थाना व चांडिल प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय आना जाना करते हैं.

Also Read: झारखंड : सरायकेला के गम्हरिया में दिल दहला देने वाली घटना, युवक को मारी गोली, पत्थर से कुचला फिर लगा दी आग

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

सरायकेला के चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola