गोरखपुर में भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, खेली जमकर होली

Updated:
विज्ञापन

गोरखपुर में भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में सीएम योगी शामिल हुए. सीएम योगी ने लोगों को होली की बधाई देते हुए भगवान नरसिंह की विधि-विधान से आरती उतारी. इसके बाद नारियल, गुझिया के साथ रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया.

विज्ञापन

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल हुए. गोरखपुर में घण्टाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली ‘रंगभरी शोभायात्रा’ में सीएम योगी शामिल सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सीएम योगी ने कहा कि हम सामूहिकता के भाव से उत्साह, उमंग और सकारात्मकता को एक-दूसरे में बांटकर आगे बढ़ते रहेंगे तो समाज में कहीं भी कोई अभाव नहीं रहेगा.

सीएम योगी ने जमकर खेली होली

सीएम योगी पूरी तरह होलीयाना मूड में आ गए और जमकर रंग-गुलाल लोगों के उपर उड़ाएं. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास की सोच वाली सरकार भी यही कार्य करती है. सीएम योगी ने कहा कि हमारी ऋषि परंपरा ने विशिष्ट घटनाओं को प्रासंगिक बनाकर प्रेरणा दी है. ये पर्व हमें मिलजुल कर समाज को समृद्ध बनाने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने को प्रेरित करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में दो वर्षों तक पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित थी. अब कोरोना पूरी तरह समाप्त है और सभी लोग उमंग व उत्साह से पर्व-त्योहार मना रहे हैं.

Also Read: उन्नाव: सौतेले भाई-बहन के प्रेम प्रसंग में मां बन रही थी रोड़ा, रास्ते से हटाने के लिए दोनों उठाया खौफनाक कदम
सीएम ने उतारी भगवान नरसिंह की आरती

सीएम योगी ने लोगों को होली की बधाई देते हुए भगवान नरसिंह की विधि-विधान से आरती उतारी. इसके बाद नारियल, गुझिया के साथ रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया. भगवान नरसिंह की पूजा करने के बाद योगी पूरी तरह होलीयाना मूड में आ गए. उन्होंने लोगों के ऊपर जमकर रंग, अबीर, गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई. देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola