ePaper

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों का लिया जायजा, बोले- 2024 से मिलेगी फ्लाइट्स

Updated at : 23 Nov 2021 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों का लिया जायजा, बोले- 2024 से मिलेगी फ्लाइट्स

पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करने वाले हैं. इसको देखते हुए सीएम योगी ने शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया. जेवर एयरपोर्ट साल 2024 में बनकर तैयार होगा.

विज्ञापन

Jewar Airport: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे. जहां उन्होंने जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया. पीएम नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करने वाले हैं. इसको देखते हुए सीएम योगी ने शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया. जेवर एयरपोर्ट साल 2024 में बनकर तैयार होगा.

तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी ने दावा किया कि जेवर में बनने जा रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2024 में काम करने लगेगा. यह यूपी का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. इसके निर्माण में करीब 34,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे. एयरपोर्ट से करीब एक लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

योगी सरकार के मुताबिक 2012 में उत्तर प्रदेश में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे. लखनऊ और वाराणसी के बाद कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने काम करना शुरू कर दिया है. अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम भी तेज गति से हो रहा है. अयोध्या से अगले साल फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है. यूपी का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में प्रस्तावित है, जिसका शिलान्यास 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे.

जेवर में बनने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण 2024 में पूरा किया जाना है. इस प्रस्तावित एयरपोर्ट को भारत और एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बताया जा रहा है. इस एयरपोर्ट के पहले फेज में दो रनवे होंगे. इसे दूसरे स्टेज में पांच रनवे का बनाया जाएगा. इस एयरपोर्ट के बनने के बाद दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश की दुनिया से कनेक्टिविटी हो जाएगी.

Also Read: Jewar Airport: 25 नवंबर को एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन, इन खूबियों से होगा लैस

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola