ePaper

UP News : नदी को देखने पहुंचे नगर आयुक्त को यमुना आरती स्थल पर मिला गाय- भैंसों का झुंड, कार्रवाई की तैयारी

Updated at : 14 Apr 2023 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : नदी को देखने पहुंचे नगर आयुक्त को यमुना आरती स्थल पर मिला गाय- भैंसों का झुंड, कार्रवाई की तैयारी

गाय- भैंस गोबर कर यमुना नदी को गंदा कर रहे हैं. नदी को साफ रखने के लिए नगर आयुक्त ने आवारा - पालतू जानवरों के पकड़ने और उनके मालिकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

आगरा. यमुना नदी का हाल कैसा है? आगरा शहर के नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) अंकित खंडेलवाल ने शुक्रवार को अपनी आंखों से देख लिया. जिस नदी की सफाई के लिए सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक समय- समय पर दिशा निर्देश देता रहा है, उसके आरती स्थल पर गाय- भैंस गोबर कर रहे हैं. यमुना नदी को गंदा कर रहे हैं. नदी को साफ रखने के लिए नगर आयुक्त ने आवारा – पालतु जानवरों के पकड़ने और उनके मालिकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

यमुना में पशु मिला तो मालिकों पर लगेगा जुर्माना

म्युनिसिपल कमिश्नर अंकित खंडेलवाल अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के साथ यमुना घाट रोड स्थित यमुना आरती स्थल पर पहुंचे. यहां यमुना में विचरण कर रही गाय और भैंसों का समूह देखा. सभी जानवरों को पकड़ने और कार्रवाई करने को कहा. कई बार कार्रवाई के बाद भी पशु मालिक जानवरों को नदी में लेकर पहुंच जा रहे हैं. इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए कहा गया. नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 12 भैंस पकड़ी गई हैं. इनके मालिकों पर जुर्माना लगाने के पशुओं की नीलामी भी की जा सकती है.

मूर्ति- पूजा का सामान रखने को स्थान चयन की अपील

नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) अंकित खंडेलवाल का कहना है कि यमुना नदी को साफ करने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ शहर के लोगों की भी है. यमुना किनारे , आरती स्थल व अन्य घाटों पर लोग किसी भी तरह का कूड़ा ना फेंकें. मूर्ति आदि पूजा के सामान के लिए एक स्थान कर लिया जाए. इसे यमुना किनारे फेंक कर किनारों को गंदा ना करें.लोगों को जागरुक करने के लिए सामाजिक संगठनों से भी मदद मांगी.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola