ePaper

ममता को सता रहा गिरफ्तारी का डर! बांकुड़ा में बोलीं, भाजपा झूठ का पुलिंदा और राष्ट्र का सबसे बड़ा अभिशाप

Updated at : 25 Nov 2020 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
ममता को सता रहा गिरफ्तारी का डर! बांकुड़ा में बोलीं, भाजपा झूठ का पुलिंदा और राष्ट्र का सबसे बड़ा अभिशाप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप’ करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी. ममता बनर्जी ने कहा कि यदि भाजपा उन्हें गिरफ्तार कर लेगी, तो वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करेंगी. ये बातें उन्होंने बुधवार को बांकुड़ा में एक सभा में कहीं.

विज्ञापन

बांकुड़ा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप’ करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी. ममता बनर्जी ने कहा कि यदि भाजपा उन्हें गिरफ्तार कर लेगी, तो वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करेंगी. ये बातें उन्होंने बुधवार को बांकुड़ा में एक सभा में कहीं.

उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं. भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत देकर अपने पाले में लाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि कुछ लोग निष्पक्ष होने का नाटक करते हैं. वे इस मुगालते में हैं कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में आ सकती है.

उन्होंने कहा, ‘भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं है. वह झूठ का पुलिंदा है. जब भी चुनाव आता है, वह नारद (स्टिंग ऑपरेशन) और सारधा (घोटाला) का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भयभीत करने के लिए लाती है.’ कोरोना महामारी (कोविड-19) के बाद ममता बनर्जी बांकुड़ा में अपनी पहली प्रमुख रैली को संबोधित कर रहीं थीं.

Also Read: दूसरा कश्मीर बन गया है बंगाल, भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं भाजपा और उसकी एजेंसियों से नहीं डरती. अगर उनमें साहस है, तो वे मुझे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल सकते हैं. मैं जेल से चुनाव लड़ूंगी और तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी.’ हाल में हुए बिहार चुनाव का संदर्भ देते हुए ममता ने कहा कि यहां तक कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव को जेल में डाल दिया गया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया.

तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, ‘यहां तक कि लालू प्रसाद को सलाखों के पीछे डाल दिया गया. इसके वावजूद उन्होंने अपनी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया. भाजपा की जीत धांधली से हुई है, न कि जनता में लोकप्रियता की वजह से.’ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 से ही तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सत्ता में है.

Also Read: केंद्र के नये कृषि कानून की वजह से बढ़ रही हैं आलू-प्याज की कीमतें, बोलीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola