ePaper

Chandra Grahan 2023: इस सप्ताह लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां देगा दिखाई

Updated at : 23 Oct 2023 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023: इस सप्ताह लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां देगा दिखाई

Chandra Grahan 2023 Dates and Time: शरद पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. शरद पूर्णिम इसी सप्ताह 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को है. 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण आश्विन पूर्णिमा तिथि में अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगने जा रहा है.

विज्ञापन
undefined
कितने देर तक रहेगा चंद्र ग्रहण

पंचाग के अनुसार यह ग्रहण 28 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट पर लगेगा, जबकि मोक्ष 2 बजकर 24 मिनट पर होगा. इस ग्रहण की अवधि 03 घंटा 07 मिनट की रहेगी. इस ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर दिन शनिवार को सायं काल 04 बजकर 05 मिनट से लग जायेगा और ग्रहण मोक्ष अगले दिन सुबह 03 बजकर 56 मिनट तक हो जाएगा, इसलिए मोक्ष के बाद स्नान, दान आदि किया जा सकेगा. इस ग्रहण का प्रभाव पूरे भारत पर दिखाई देगा.

undefined
चंद्रग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

चंद्र ग्रहण मध्यरात्रि में 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा. इस चंद्रग्रहण का नकारात्मक प्रभाव खासकर उन जगहों पर ज्यादा पड़ेगा, जहां ग्रहण दिखाई देगा. यह ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र पर लगने जा रहा है. जिसके कारण मेष राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण अशुभ प्रभाव भी दे सकता है.

undefined
इतने बजे होगी ग्रहण की शुरुआत

पंचाग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट पर लगेगा, जबकि मोक्ष 2 बजकर 24 मिनट पर होगा. यह ग्रहण भारत में देखा जा सकता है, इसलिए शाम 4 बजकर 5 मिनट से सूतक काल की शुरुआत भी हो जाएगी.

undefined
इन जगहों पर चंद्र ग्रहण देगा दिखाई

शरद पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत समेत एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के अधिकतर हिस्सों में और हिंद महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका से भी दिखाई देगा.

undefined
बन्द होते है मंदिर के कपाट

सूतक काल में देव विग्रह के स्पर्श को नहीं करना चाहिए, इसके अलावा ग्रहण का साया भी देव विग्रहों पर न पड़े, इसके लिए मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. जिन जगहों पर ग्रहण का साया पड़ता है, वहां इससे अच्छे और बुरे का असर होता है, इसलिए ग्रहण काल में इसके दोष को कम करने के लिए जप और तप करना चाहिए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola