शरद पूर्णिमा पर लगेगा भारत में दिखने वाला चंद्र ग्रहण, सूतक काल भी होगा मान्य, जानें खीर रखने का समय

Updated:
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर लगेगा भारत में दिखने वाला चंद्र ग्रहण, सूतक काल भी होगा मान्य, जानें खीर रखने का समय

Chandra Grahan 2023: साल का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा. इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा. ये ग्रहण भारत में दिखेगा और इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा. चंद्रग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 05 मिनट से आरंभ होगा और देर रात 2 बजकर 24 मिनट तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन
undefined
चंद्र ग्रहण कब लगेगा

शरद पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार 28 अक्टूबर की रात 1 बजकर 44 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी दोपहर 4 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक चंद्र ग्रहण खत्म होने तक यानी 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

undefined
शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा

आश्विन पूर्णिमा 28 अक्टूबर दिन शनिवार को है. इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस साल शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूतक काल शुरू होने से पहले पूर्णिमा से जुड़े शुभ काम करेंगे तो बेहतर रहेगा.

undefined
शरद पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और देखती हैं कि कौन जाग रहा है, इसलिए शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं. इस दिन देवी लक्ष्मी पूजा करने का विशेष महत्व है.

undefined
सूतक काल कब लगेगा

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का सूतक होने से दोपहर 4 बजकर 44 मिनट से पहले पूजा-पाठ करना चाहिए, इसके बाद ग्रहण खत्म होने तक यानी रात 2 बजकर 24 मिनट तक देवी के मंत्रों का जप कर सकते हैं. ग्रहण के सूतक के समय में दान-पुण्य करेंगे तो बहुत शुभ रहेगा.

undefined
शरद पूर्णिमा की खीर कब रखना चाहिए

शरद पूर्णिमा की खीर ग्रहण खत्म होने के बाद बनाएंगे तो बेहतर रहेगा, क्योंकि शास्त्रों की मान्यता है कि ग्रहण और सूतक के समय में खाना न तो बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए. इस दौरान खाने को अपवित्र होने से बचाने के लिए खाने में तुलसी के पत्ते डालने की परंपरा है.

undefined
ऐसे कर सकते हैं महालक्ष्मी की पूजा

शरद पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है, क्योंकि देवी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं. रातभर जागकर पूजा-पाठ और मंत्र जप करते रहना चाहिए. घर के अंदर और बाहर दीपक जलाना चाहिए. मंत्र जप कम से कम 108 बार करना चाहिए. जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करना चाहिए. मंत्र- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:।

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola