CBSE 10th Result 2021 : CBSE 10वीं में झारखंड के सैनिक स्कूल तिलैया के स्कूल टॉपर अभिजीत को मिले 97.60 % अंक
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2021 6:23 PM
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज मंगलवार को जारी हो गया. कोडरमा के सैनिक स्कूल, तिलैया ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल किया है. अभिजीत कुमार सर्वाधिक 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे. 80 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए.
CBSE 10th Result 2021, कोडरमा न्यूज (विकास कुमार) : झारखंड के कोडरमा जिले के सैनिक स्कूल, तिलैया ने CBSE दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल किया है. अभिजीत कुमार सर्वाधिक 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे. स्कूल के सभी 136 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं.
वर्ष 2020-21 के परीक्षा परिणाम पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. सैनिक स्कूल (Sainik School Tilaiya) से 136 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें सभी उत्तीर्ण रहे. 80 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए. पूरे विद्यालय में अभिजीत कुमार सर्वाधिक 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे.
Also Read: CBSE 10th Result 2021: छात्राओं ने मारी बाजी, 99.04 फीसदी विद्यार्थी हुए 10वीं में पास
कैडेट आदित्य राज 97 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आदित्य कुमार 96.60 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे. चतुर्थ व पंचम स्थान पर क्रमश 96.40 अंक तथा 96.20 अंक लाकर ऋषभ राज व प्रज्ञा कश्यप रही. विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य ग्रुप कैप्टन आर सकलानी, ले. कर्नल धीरज कुमार विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी ले. कमांडर कुमार हिमांशु शेखर, सीनियर मास्टर एम पाठक ने विद्यार्थियों को बधाई दी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










