ePaper

West Bengal News : एसएससी के पूर्व चेयरमैन चितरंजन मंडल व प्रदीप कुमार को CBI ने किया तलब

Updated at : 19 Dec 2022 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal News : एसएससी के पूर्व चेयरमैन चितरंजन मंडल व प्रदीप कुमार को CBI ने किया तलब

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले में सोमवारी की सुबह सीबीआई ने एसएससी के दो पूर्व चेयरमैन चितरंजन मंडल और प्रदीप कुमार को निजाम पैलेस में तलब किया है. ऐसे में सीबीआई सुबीरेश के खिलाफ कई तथ्य जुटाने में सफल हो पाएगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले में सोमवारी की सुबह सीबीआई ने एसएससी के दो पूर्व चेयरमैन चितरंजन मंडल और प्रदीप कुमार को निजाम पैलेस में तलब किया है. फिलहाल चितरंजन मंडल और प्रदीप कुमार सीबीआई कार्यलय पहुंच चुके है.सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सोमवार को एसएससी मामले में मुख्य आरोपी सुबीरेश भट्टाचार्य के सामने दोनों से पूछताछ हो सकती है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक शिक्षक भर्ती मामले में धांधली और इन दोनों को पदों से हटाने में सुबीरेश का नाम भी सामने आ रहा है. ऐसे में सीबीआई सुबीरेश के खिलाफ कई तथ्य जुटाने में सफल हो पाएगी.

Also Read: अलीपुर कोर्ट का फैसला : सुबीरेश भट्टाचार्य 5 दिन तक रहेंगे सीबीआई हिरासत में
बिना नियम के हटा दिये गये थे एसएससी के दो पूर्व चेयरमैन

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बिना नियम के एसएससी के दो पूर्व चेयरमैन को हटा दिया गया था. ऐसे में सीबीआई जानना चाहती है कि आखिरकार बिना नियम का पालन किये इन्हें पद से क्यों हटा दिया गया था. गौरतलब है कि सीबीआई ने दो दिन पहले एसएससी के पूर्व चेयरमैन सुबीरेश को दूसरी बार हिरासत में लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत से कहा था कि उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और एसएससी के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश से शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में और पूछताछ किए जाने की जरूरत है. उस दलील के बाद, सुबीरेश को पांच दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया. माना जा रहा है कि सीबीआई ने सुबिरेश से उनके दो पूर्व अध्यक्षों के सामने पूछताछ करने की योजना बनाई थी. क्योंकि जांच में इस संबंध में कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती है.

एसएससी के अन्य 4 अधिकारियों से भी सीबीआई करेगी पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने आज एसएससी के अन्य 4 अधिकारियों को भी तलब किया है. उनसे भी पूछताछ की जाएगी. गौरतलब है कि सुबीरेश भट्टाचार्य को अपनी हिरासत में लेकर सीबीआई उनसे ग्रुप सी मामले में पूछताछ कर सकती है.सुबीरेश भट्टाचार्य फिलहाल जेल हिरासत में है.

Also Read: दक्षिण कोलकाता के 650 कारखानों के पास नहीं हैं फायर लाइसेंस, 490 कारखाने खतरनाक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola