कोरोना काल में भी आइएसएम धनबाद हर दिन बना रहा पैकेज में नया रिकॉर्ड, इस कंपनी ने दो छात्रों को दिया 90 व 81 लाख का पैकेज

Updated at : 12 Jun 2021 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना काल में भी आइएसएम धनबाद हर दिन बना रहा पैकेज में नया रिकॉर्ड, इस कंपनी ने दो छात्रों को दिया 90 व 81 लाख का पैकेज

दोनों छात्रों को यह ऑफर ऑफ कैंपस प्लेसमेंट के दौरान दिया गया है. संस्थान के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा पैकेज है. इससे पहले फेसबुक ने 2012 में संस्थान कंप्यूटर साइंस की छात्रा रचना को 56 लाख रुपये का पैकेज दिया था.

विज्ञापन

IIT ISM Dhanbad Placement News धनबाद : वैश्विक महामारी के दौर में भी आइआइटी आइएसएम में कंपनियों द्वारा छात्रों को ऑफर किये जानेवाले पैकेज का नया रिकाॅर्ड बन रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्लूमबर्ग लंदन ने संस्थान के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में ड्यूल डिग्री के छात्र वाणीप्रित रहेजा को रिकॉर्ड 90 लाख रुपये और इसी विभाग के छात्र अभिनव वाजपेयी को 81 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है.

दोनों छात्रों को यह ऑफर ऑफ कैंपस प्लेसमेंट के दौरान दिया गया है. संस्थान के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा पैकेज है. इससे पहले फेसबुक ने 2012 में संस्थान कंप्यूटर साइंस की छात्रा रचना को 56 लाख रुपये का पैकेज दिया था.

गूगल ने सात छात्रों को दिया है 54.37 लाख का पैकेज :

बड़ा पैकेज पाने के लिहाज से वर्ष 2020-21 आइआइटी आइएसएम के लिए सबसे बेहतर साबित हुआ है. इस वर्ष मई में गूगल ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के सात छात्रों को 54.57 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है,

जबकि कंपनी ने अप्रैल में भी तीन छात्रों (दो इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व एक कंप्यूटर साइंस के) को 44 लाख रुपये सालाना पैकेज ऑफर किया था. संस्थान के 50 से अधिक छात्रों को 40 लाख रुपये से अधिक पैकेज ऑफर किया गया है. जापानी कंपनी लिंकविज ने 48.31 लाख रुपये सालाना पे पैकेज दिया था. इस वर्ष का

न्यूनतम पे पैकेज केइसी इंटरनेशनल ने 4.25 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola