Video Viral : नाग-नागिन को गले में लपेटे इस तरह से नजर आए बिहार के लोजपा नेता बेचू तिवारी
बिहार के बगहा में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला उपाध्यक्ष बेचू तिवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लोजपा नेता बेचू तिवारी नाग-नागिन को गले में लपेट कर उनके साथ खेलते और करतब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि इस दौरान बेहद सामान्य अंदाज में दिख रहे लोजपा नेता के चेहरे पर जरा भी डर का भाव नजर नहीं आया.
बगहा : बिहार के बगहा में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला उपाध्यक्ष बेचू तिवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लोजपा नेता बेचू तिवारी नाग-नागिन को गले में लपेट कर उनके साथ खेलते और करतब दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि इस दौरान बेहद सामान्य अंदाज में दिख रहे लोजपा नेता के चेहरे पर जरा भी डर का भाव नजर नहीं आया.
आपके शहर में
एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र के वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला बगहा के बस स्टैंड चौक का है. जहां लोजपा नेता बेचू तिवारी नाग-नागिन संग खेलते नजर आए और वहां मौजूद लोगों ने इसका पूरा अानंद लिया. वायरल वीडिया में बेचू तिवारी नाग और नागिन को अपने गले में डाले हुए है. साथ ही कभी वह इन्हें अपने हाथों में पकड़ लेते तो कभी फिर से गले में डाल लेते. इस दौरान उनकी मदद के लिए वहां मौजदू एक शख्स उनके पास आता नजर आ रहा है. हालांकि, बेचू तिवारी उसे रोक देते हैं और पास आने से मना करते हुए दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में लोजपा नेता बेचू तिवारी नाग-नागिन को अपने हाथों में लिए हुए बड़े ही आराम से खेलते नजर आते हैं. वहीं दोनों सांप भी बेहद सामान्य नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बगहा में लोजपा के जिला उपाध्यक्ष बेचू तिवारी कोई पहली बार सांपों के साथ करतब करते नहीं दिखाई दिये है. बल्कि, वे विषधर सांपों के साथ खेलने के शौकीन रहे हैं. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा उनका यह वीडियो हाल के दिनों का बताया जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए