कार्तिक आर्यन को भूषण कुमार ने गिफ्ट की McLaren GT स्पोर्ट्स कार, एक्टर बोले- खाने के लिए नयी टेबल मिल गई

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2 ) की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक के आपोजिट कियारा आडवाणी नजर आईं हैं.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2 ) की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक के आपोजिट कियारा आडवाणी नजर आईं हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. इस बीच कार्तिक भारत के पहले मैकलारेन जीटी (McLaren GT) के मालिक बन गए हैं. निर्माता और टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने यह स्पोर्ट्स कार कार्तिक को गिफ्ट की है. दोनों ने शानदार स्पोर्ट्स कार के सामने एक साथ पोज़ दिया और भूल भुलैया 2 के सिग्नेचर हैंड जेस्चर को दिखाया.
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि भूषण कुमार ने उन्हें यह कार गिफ्ट दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘चाइनीज खाने के लिए नयी टेबल गिफ्ट मिल गई. मेहनत का फल मीठा होता है सुना था..इतना बड़ा होगा नहीं पता था. भारत का पहला McLaren Gt. अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर # कृतज्ञता.’ उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आपको नये टेबल की बधाई. एक और यूजर ने लिखा, आपके और भूषण सर का रिश्ता कमाल है. वो आपसे प्यार करते हैं.
बता दें कि, भूषण कुमार ने कार्तिक के साथ दो सफल फिल्मों- भूल भुलैया 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) में सहयोग किया है. दोनों ही कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में भी हैं. भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. दोनों जल्द ही शहजादा के साथ अपने तीसरे सहयोग को चिह्नित करेंगे, जिसमें कार्तिक और कृति सनोन मुख्य भूमिका में हैं. रोहित धवन निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल और मनीषा कोइराला भी होंगे.
Also Read: सिनेमा को लेकर उत्तर बनाम दक्षिण की बहस पर आया माधवन का बयान, बोले- व्यर्थ है…
बता दें कि इस सुपरकार की कीमत 3.73 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम है.यह वर्तमान में भारत में बिक्री पर सबसे किफायती मैकलारेन है. कार्तिक की McLaren GT क्लासिक ऑरेंज शेड में ग्लॉस ब्लैक में व्हील्स के साथ है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




