ePaper

लोहरदगा जिले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, कई लोग रहे शामिल

Updated at : 18 Jul 2023 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा जिले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान, कई लोग रहे शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 09 राज्यों के सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया. इसमें लोहरदगा जिला की ओर से उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने यह सम्मान ग्रहण किया.

विज्ञापन

Bhoomi Samman 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 9 राज्यों के सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान-2023 प्रदान किया गया. इसमें लोहरदगा जिला की ओर से उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस और जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया. सम्मान के रूप में प्लैटिनम ग्रेडिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. जिला को यह सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) में सौ फीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए दिया गया है.

लोहरदगा जिला समेत झारखंड राज्य के कुल नौ जिलों को यह सम्मान मिला है. यह कार्यक्रम आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया. विज्ञान भवन में आयोजित मंगलवार के कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय पंचायती राज के राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल, भूमि संसाधन मंत्रालय के सचिव अजय तिर्की समेत सभी सम्मानित होनेवाले राज्यों के सचिव व डिप्टी कलेक्टर व टीम उपस्थित थे.

Also Read: PM Kisan Yojana: जल्द ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक सकता है पीएम किसान की 14वीं किस्त का पैसा

बता दें कि कृषि भूमि के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने भूमि सम्मान अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान किसानों को अपनी भूमि के सम्मान और संरक्षण की महत्वपूर्णता को समझाने, उनकी जमीनों के स्वामित्व का प्रमाणीकरण करने, और कृषि भूमि में दुरुस्ती और सुधार के लिए अवसर प्रदान करने का उद्देश्य रखता है. भूमि सम्मान अभियान 2023 विभिन्न नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को संयोजित करने के लिए निर्धारित हुआ था. इस अभियान के माध्यम से कृषि भूमि के स्वामित्व, जमीन के रेकॉर्ड, भूमि का नक्शा, और दस्तावेजीकरण को अद्यतन करने का प्रयास करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola