ePaper

झारखंड के भोलानाथ सिंह बने जापान में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन

Updated at : 27 Apr 2023 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के भोलानाथ सिंह बने जापान में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन

हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को जापान में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया गया है. इससे कुछ दिन पहले ही भोलानाथ को एशिया हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था.

विज्ञापन

जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस साल जापान में किया जा रहा है. झारखंड के भोलानाथ सिंह को इस आयोजन के लिए जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. झारखंड के लिए यह बड़े गर्व की बात है और यह एक बड़ी उपलब्धि है. भोलानाथ सिंह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष हैं. साथ ही हॉकी इंडिया के महासचिव भी हैं. एशिया कप हॉकी का आयोजन जापान के ककमीगहरा में दो से 11जून तक किया जायेगा.

झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि

एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र के माध्यम से भोलानाथ सिंह को जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाये जाने की सूचना दी. एक छोटे से राज्य के भोलानाथ को एशिया महाद्वीप के लिए आयोजित इस बड़े प्रतियोगिता के जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया जाना झारखंड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. संभवत झारखंड के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है जब एक झारखंडी खेल प्रशासक को इतने बड़े प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ अपील नियुक्त किया गया है.

एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भी हैं भोलानाथ

भोलानाथ सिंह की इस उपलब्ध पर झारखंड के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है. सभी ने कहा कि यह हम सभी झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए बहुत सम्मान का विषय है. बता दें कि पिछले माह ही भोलानाथ सिंह एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और साथ साथ उन्हे एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित भी किया गया था.

हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने दी बधाई

अब इस नये दायित्व के लिए उन्हें हॉकी इंडिया के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने और हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, अशोक कुमार भगत, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद कुमार तूफानी, अरविंद सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, बीर सिंह मुंडा, विजय प्रताप सनातन, सुरजीत झा, संतोष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशि कांत प्रसाद सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों और सभी जिला के अध्यक्ष तथा सचिव ने बधाई दी है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola