ePaper

UP Election 2022: 'इस साजिश का जवाब देना होगा'- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Updated at : 05 Feb 2022 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: 'इस साजिश का जवाब देना होगा'- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का योगी सरकार पर बड़ा हमला

UP Assembly Election 2022: गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टक्कर दे रहे भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर रावण ने अपने तेवर और गर्म कर लिए हैं. भीम आर्मी चीफ छात्रों के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ को घेरा है.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश का महौल इस समय पूरा सियासी है. विधानसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ दिनों में ही शुरू होने वाला है. चुनावों के आगाज होने से पहले आरोप प्रत्यारोप का भी सिलसिला जारी है. वहीं गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टक्कर दे रहे भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर रावण (BHIM Army Chief Chandra Shekhar)ने अपने तेवर और गर्म कर लिए हैं. भीम आर्मी चीफ छात्रों के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) को घेरा है.

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने कहा ट्वीट कर कहा कि योगी सरकार (Yogi Government) पर तंज कसते हुए कहा कि 1 साल से ज्यादा लंबा छात्र संघर्ष हो हया है, योगी सरकार की जुल्म की इंतहा है. जहां दर्जनों बार लाठी बरसाकर 6800 सीटों का झुनझुना थमाया उसे भी कानूनी पचड़े में फंसा दिया. ऐसे में प्रदेश के छात्रों के साथ हुई साजिश का जवाब देना होगा योगी जी. बीते दिन चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया है कि वह गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

Also Read: ओवैसी पर राष्ट्रीय हिंदू दल का विवादित बयान, हमला करने वालों की कानूनी मदद का किया ऐलान, जांच शुरू

वहीं कुछ दिनों पहले भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी से गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार चंद्रशेखर ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से डरते नहीं हैं. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके चन्द्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने कहा कि यहां रोज हत्याएं हो रही हैं, क्या यही राम राज्य है. जनता उन्हें चुनाव में इसका जवाब देगी. यहां पर जनता इसलिए चुप हैं कि जो बाबाजी के खिलाफ बोलता है तो उसकी जान चली जाती है. उसके ऊपर झूठे मुकदमे लगा दिए जाते हैं और जेल भेज दिया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola