पश्चिम बंगाल : पंचायत कार्यालय जाने पर पता चला कि वह मर चुकी है...
Published by : Shinki Singh Updated At : 22 Dec 2023 1:47 PM
डीएम कार्यालय में संबंधित अधिकारी से बात हुई है. उन्होंने आशंका जतायी है जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के पोर्टल में गड़बड़ी के कारण ऐसी भूल हुई होगी. उन्होंने कहा कि महिला की समस्या का जल्द समाधान हो जायेगा.
हल्दिया,अमित शर्मा : जीवित होने के बावजूद सरकारी दस्तावेज में एक महिला को मृत बताया गया है. इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसे लक्ष्मी भंडार योजना ( Lakshmi Bhandar Yojana) की राशि कुछ महीनों से मिलनी बंद हो गयी. यह घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल के ईटामगरा-2 ग्राम पंचायत अंतर्गत बामुनिया इलाके की है. महिला का नाम आयेशा बीबी है. उसके परिवार में पति एवं दो बेटे हैं. आयेशा ने मामले की शिकायत बीडीओ कार्यालय में की है.आयेशा ने कहा,“ गत अप्रैल से मेरे बैंक खाते में लक्ष्मी भंडार योजना की रकम नहीं मिल रही थी. इसका कारण जानने स्थानीय पंचायत कार्यालय गयी. वहां पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में मुझे मृत बताया गया है.
पंचायत प्रधान ने की सलाह पर इसकी लिखित शिकायत बीडीओ कार्यालय में कर दी है. आश्वासन दिया गया है कि समस्या का समाधान जल्द हो जायेगा. मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर जीवित रहने के बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में मुझे मृत कैसे करार दिया गया. इसकी जांच होनी चाहिए.” ईटामगरा-2 ग्राम पंचायत के प्रधान रामकृष्ण दास ने कहा कि सरकारी कामकाज में हुई गलतियों की वजह से एक गरीब महिला लक्ष्मी भंडार योजना के लाभ से वंचित है.
Also Read: पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी की महज 20 मिनट की हुई मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस गलती को लेकर पीड़िता को ही सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस समस्या का जल्द समाधान निकले, यह ब्लॉक प्रशासन सुनिश्चित करे. वहीं, घटना को लेकर महिषादल के बीडीओ वरुणाशीष सरकार ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्हें इस मामले की जानकारी हुई थी. इस संबंध में डीएम कार्यालय में संबंधित अधिकारी से बात हुई है. उन्होंने आशंका जतायी है जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के पोर्टल में गड़बड़ी के कारण ऐसी भूल हुई होगी. उन्होंने कहा कि महिला की समस्या का जल्द समाधान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










