ePaper

बंगाल के कटवा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, TMC पर लगाया आरोप

Updated at : 13 Dec 2020 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के कटवा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, TMC पर लगाया आरोप

Bengal Chunav, Kolkata news : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई विकराल रूप लेने लगी है. इसी कड़ी में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. पूर्वी बर्दवान (कटवा) जिले के पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव प्रमाणिक की हत्या कर दी गयी है. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का अारोप लगाया है.

विज्ञापन

Bengal Chunav, Kolkata news : कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई विकराल रूप लेने लगी है. इसी कड़ी में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. पूर्वी बर्दवान (कटवा) जिले के पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव प्रमाणिक की हत्या कर दी गयी है. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है.

प्रदेश भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसके एक अन्य कार्यकर्ता की हत्या कर दी है. भाजपा के मुताबिक बर्दवान पूर्व (कटवा) जिले के पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा के 38 नंबर मंडल के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव प्रमाणिक की हत्या तृणमूल ने कर दी है.

Also Read: दिलीप व कल्याण के बीच जुबानी जंग, गृह मंत्रालय को पत्र लिखने का मुद्दा गरमाया

भाजपा के अनुसार, 24 घंटे से भी कम समय में भाजपा के 2 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी. भाजपा का आरोप है कि इस हत्या के बाद यह स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता को बचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह इसमें असफल होंगी. लोगों ने बंगाल में शांति स्थापित करने और तृणमूल को 2021 में उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है.

बता दें कि इससे पहले शनिवार को उत्तर 24 परगना के हलिशहर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था. इस हमले में एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी थी, वहीं कई अन्य घायल हो गये थे. इस हमले में भाजपा ने तृणमूल का हाथ होना बताया था. भाजपा नेताओं को कहना है कि राज्य की ममता सरकार को भाजपा कार्यकर्ता की हत्या करने से काफी आनंद आता है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola