Badminton Asia Championships: सिंधु, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में, साइना और श्रीकांत बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2022 11:00 PM
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल टीम भी दूसरे दौर में जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही लेकिन लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
साइना और श्रीकांत हारकर बाहर
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल टीम भी दूसरे दौर में जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही लेकिन लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
Also Read: PV Sindhu के साथ बैडमिंटन खेलती दिखीं दीपिका पादुकोण, फैन्स बोले- बायोपिक बनने वाली है
सिंधु ने जेस्लिन हूई को 42 मिनट में 21-16 21-16 से हराया
गिमचियोन में 2014 एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली चौथी वरीय सिंधु ने दुनिया की 100वें नंबर की खिलाड़ी जेस्लिन हूई को 42 मिनट में 21-16 21-16 से हराया. अगले दौर में सिंधु की भिड़ंत चीन की तीसरी वरीय ही बिंग जियाओ से होगी जिन्हें हराकर उन्होंने तोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक जीता था. बिंग जियाओ के खिलाफ सिंधु ने सात मुकाबले जीते हैं लेकिन नौ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
सात्विक और चिराग ने अकीरा कोगा और ताइची साइतो की जोड़ी को हराया
सात्विक और चिराग की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अकीरा कोगा और ताइची साइतो की जापान की जोड़ी को सीधे गेम में 21-17 21-15 से हराया. दुनिया की सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी का सामना अगले दौर में आरोन चिया और सोह वूई यिक की पांचवीं वरीय मलेशियाई जोड़ी तथा डेनी बावा क्रिसनांता और जुन लियांग एंडी क्वेक की सिंगापुर की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.
साइना का चौथा पदक जीतने का सपना टूटा
साइना का इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में चौथा पदक जीतने का सपना टूट गया जब उन्हें चीन की 22 साल की दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी वैंग झी यी के खिलाफ 21-12 7-21 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी. साइना चोट के बाद वापसी कर रही थी और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और उबेर कप के ट्रायल में भी हिस्सा नहीं लिया था.
श्रीकांत को चीन के वेंग होंग यांग ने हराया
सातवें वरीय श्रीकांत को भी पुरुष एकल के दूसरे दौर में कड़े मुकाबले में तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के वेंग होंग यांग के हाथों एक घंटा और 17 मिनट चले मुकाबले में 16-21 21-17 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी.
पहले गेम में पिछड़ने के बाद सिंधु ने की शानदार वापसी
इससे पहले रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद सिंधु को जेस्लिन हूई ने कड़ी टक्कर दी. सिंध. पहले गेम में एक समय 7-9 से पिछड़ रही थी लेकिन ब्रेक तक उन्होंने स्कोर 10-11 कर दिया. सिंधु ने हालांकि वापसी करते हुए 16-16 पर स्कोर बराबर किया और फिर पहला गेम जीत लिया. दूसरे गेम में सिंधु ने 12-8 की बढ़त बनाई लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 15-16 कर दिया. सिंधु ने हालांकि इसके बाद जोरदार खेल दिखाते हुए गेम और मैच जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










