Ayodhya Ram Mandir: प्रथम तल को आकार देने का काम शुरू, यहां देखें अयोध्या के राम मंदिर की नई तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: प्रथम तल को आकार देने का काम शुरू, यहां देखें अयोध्या के राम मंदिर की नई तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir Nirman: जनवरी 2024 में राम मंदिर के भूतल के गर्भगृह में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कर दिए जाएंगे. जिसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेगा. प्रथम तल के स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का भी काम तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन
undefined

Ayodhya Ram Mandir Nirman: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य गर्भगृह में जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है. 161 फीट ऊंचा राममंदिर तीन मंजिला होगा. राममंदिर के भूतल का काम पूरा होने के बाद अब प्रथम तल के भी निर्माण का काम शुरू हो चुका है. प्रथम तल के स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं, इन्हें एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है.

undefined

प्रथम तल पर ही रामदरबार की स्थापना की जानी है. यहां रामलला चारों भाइयों व हनुमान जी के साथ विराजमान होंगे. रामदरबार की स्थापना के लिए महापीठ का निर्माण प्रथम तल पर किया जा रहा है. हालांकि अभी भूतल के फर्श का काम बाकी है. प्रथम तल के स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का भी काम तेजी से चल रहा है.

undefined

रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर की तस्वीरें समय-समय पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी की गई हैं. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्विटर हैंडल व फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर मंदिर निर्माण की भव्यता से देश-दुनिया के भक्तों को अवगत कराया है.

undefined

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य का कहना है कि निर्धारित योजना के अनुसार ही राममंदिर का काम आगे बढ़ रहा है. भूतल की आतंरिक सज्जा के साथ ही प्रथम तल का भी काम शुरू कर दिया गया है. पहले तल पर रामदरबार की स्थापना होगी. दूसरे तल पर क्या होगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है.

undefined

राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जन्मभूमि पथ से सीधे परिसर के अंदर प्रवेश मिलेगा. आगामी जनवरी 2024 रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालु राम मंदिर तक जा सके. इसके लिए जन्मभूमि पथ को सीधे राम मंदिर तक जोड़ा जाएगा.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola