ePaper

अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं रोहित शेट्टी, 'भोला' के बाद शुरू कर सकते हैं शूटिंग!

Updated at : 02 Dec 2022 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं रोहित शेट्टी, 'भोला' के बाद शुरू कर सकते हैं शूटिंग!

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने ट्वीट किया, "#Xclusiv... अजय देवगन - 'सिंघम अगेन' के लिए रोहित शेट्टी का पुनर्मिलन... बिग न्यूज...अब तक के सबसे सफल संयोजनों में से एक - अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी.

विज्ञापन

डायरेक्टर रोहित शेट्टी का पुलिस यूनिवर्स बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है. इसकी शुरुआत 2011 में अजय देवगन की फिल्म सिंघम के साथ हुई और फिर सिंघम रिटर्न्स, इसके बाद सिंबा और सूर्यवंशी ने जमकर लोगों का दिल जीता. फैंस ने भी इन फिल्मों पर अपना जमकर प्यार लुटाया. अब खबरें हैं कि फिल्म निर्माता जल्द ही अजय देवगन के साथ सिंघम के एक और पार्ट के लिए कथित तौर पर सिंघम अगेन टाइटल से नयी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं.

सिंघम अगेन’ के लिए रोहित शेट्टी और अजय देवगन फिर साथ होंगे

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने ट्वीट किया, “#Xclusiv… अजय देवगन – ‘सिंघम अगेन’ के लिए रोहित शेट्टी का पुनर्मिलन… बिग न्यूज… अब तक के सबसे सफल संयोजनों में से एक – अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी. एक बार फिर सहयोग करेंगे. #SinghamAgain के साथ. यह शुरू होगा जब अजय देवगन भोला से फ्री हो जायेंगे.” हालांकि रोहित और अजय ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने प्रशंसकों के साथ खबर साझा नहीं की है.


फैंस ऐसे जाहिर कर रहे खुशी

जैसे ही ये खबर सामने आई प्रशंसक अपनी उत्सुकता को नहीं रोक पाये. एक यूजर ने लिखा, “हां यहां इतना लंबा इंतजार किया.” एक और यूजर ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर रास्ते में है.” तीसरे यूजर ने कहा, “यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी.” एक और यूजर ने लिखा, सब रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे. एक और यूजर ने लिखा, ‘पठान, भाईजान, जवान, टाइगर, बड़े मियां छोटे मियां और अब सिंघम 3, बॉलीवुड इज बैक….’ इसके अलावा भी फैंस लगातार दिल और आज वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं.

सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है

पिंकविला के साथ खास इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया कि, “हमने पहले ही सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है. मुझे एक पूरी तरह से सिंघम फिल्म बनाए हुए काफी समय हो गया है. हम अगले साल अप्रैल में शूटिंग शुरू कर रहे हैं. अजय सर अपने कमिटमेंट्स में बिजी हैं और मैं सर्कस के साथ बिजी हूं. इसलिए अप्रैल तक हम सिंघम 3 शुरू कर देंगे. यह अब तक का सबसे बड़ा कॉप यूनिवर्स बनने जा रहा है, जैसा हम करते आ रहे हैं..”

Also Read: दलेर मेहंदी के बाद अब मीका सिंह का फॉर्महाउस सील, सामने आई ये जानकारी
रोहित शेट्टी की आनेवाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रोहित शेट्टी सर्कस का इंतजार कर रहे हैं. वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कॉप यूनिवर्स का निर्देशन भी कर रहे हैं. दूसरी ओर उनके पास अजय देवगन की भोला और मैदान भी है.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola