Aaradhya के बर्थडे में शामिल हुए स्टार्स, जया बच्चन ने पोती को किया विश, अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया KISS

Updated:
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बर्थडे पर शानदार पार्टी का आयोजन किया. पार्टी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Aaradhya Bachchan Birthday Party: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का 11वां बर्थडे काफी स्पेशल रहा. अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी लाडली के लिए ग्रैंड पार्टी रखा, जिसमें कई सेलेब्स नजर आए. सेलिब्रेशन की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इसमें आराध्या की दादी जया बच्चन भी शामिल हुई.

विज्ञापन

आराध्या बच्चन का जन्मदिन

आराध्या बच्चन का जन्मदिन 16 नवंबर को था, लेकिन पार्टी 19 नवंबर को बच्चन परिवार ने रखा. ये पार्टी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने घर पर रखी थी. इसमें स्टारिकड व्हाइट कलर के फ्रॉक में बेहद खूबसूरत लगी. उसने ड्रेस से मैच करता हेयरबैंड भी लगाया हुआ था. जबकि ऐश और अभिषेक ने भी व्हाइट आइटफिट पहना था. तीनों ट्विनिंग करते दिखे. जया बच्चन ब्लू आउटफिट में दिखी.


आराध्या के बर्थडे की तसवीरें

वायरल हो रही तसवीरों में आराध्या बच्चन केक काटती दिख रही है. उनके आस-पास बच्चों की काफी भीड़ दिख रही है. अभिषेक प्यार से अपनी बेटी को उसके गाल पर किस करते दिख रहे है. जिसके बाद वो अपनी पत्नी ऐश को भी माथे औऱ गाल पर किस करते है. जया बच्चन भी उनके पास खड़ी दिख रही है.


कौन-कौन आया पार्टी में?

इस सेलिब्रेशन में रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बच्चों के साथ आए. सोनाली बेंद्रे और फिल्म निर्माता बंटी वालिया अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस पार्टी का हिस्सा बने. ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी अपनी नातिन के बर्थडे में शामिल हुई. लेकिन अमिताभ बच्चन इस पार्टी में नहीं दिखे. पार्टी के वीडियोज और कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वहीं, आराध्या के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने बेटी के साथ तसवीर शेयर की थी. फोटो में वो अपनी बेटी के साथ लिप-लॉक शेयर करती दिखी थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, माय लव… माय लाइफ… आई लव यू, माई आराध्या.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola