ePaper

UP News: परीक्षा परिणाम से हैं असंतुष्ट तो RTI से देख सकेंगे कॉपी, जानिए कौन सी यूनिवर्सिटी दे रही यह सुविधा

Updated at : 23 Oct 2021 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: परीक्षा परिणाम से हैं असंतुष्ट तो RTI से देख सकेंगे कॉपी, जानिए कौन सी यूनिवर्सिटी दे रही यह सुविधा

UP News: आगरा की डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में अब छात्र अपनी परीक्षा कॉपी देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें आरटीआई दायर करना होगा. कई छात्रों की शिकायत रहती है कि उनका परीक्षा परिणाम सही नहीं है.

विज्ञापन

Agra News: अगर किसी भी परीक्षार्थी को ये लगता है कि उसके नंबर कम आये हैं या फिर वह किसी भी कारण से अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है तो फिर उसे मायूस होने की जरूरत नहीं है. वह अपनी परीक्षा कॉपी देख सकेंगे. हांलांकि इसके लिए उन्हें आरटीआई का सहारा लेना पड़ेगा.

दरअसल, ताजनगरी आगरा की डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के परीक्षा सत्र 2020-21 की परीक्षा ओआरएम शीट पर कराई गई थी. कई स्टूडेंट्स की शिकायत थी कि उनका परीक्षा परिणाम सही नहीं है. इसके लिए कई छात्र संगठनों ने आंदोलन भी किये थे. ऐसे में परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को उनकी ओआरएम शीट दिखा दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें आरटीआई के तहत आवेदन करना होगा. प्रभारी कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने इस मामले में अपनी सहमति जता दी है. परीक्षा कॉपी के बाद परीक्षार्थी अगर चाहे तो चैलेंज मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकता है.

Also Read: UP News: गोरखपुर में शराब पी रहे बदमाशों ने पुलिस को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आप को बता दें कि कोविड काल के चलते डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय ने ओआरएम शीट पर एग्जाम कराए थे. जब परीक्षा परिणाम सामने आया तो कई स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थे. विश्वविद्यालय स्तर से यह निर्णय ले लिए जाने के बाद परीक्षार्थियों ने खुशी जाहिर की है.

Also Read: Agra News: भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने पर महिला ने ली समाधि, कहा- मेरे मरने के बाद बेटे को भी दफना देना

रिपोर्ट- मनीष गुप्ता, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola