हंगामे से पहले छात्रा के चाचा ने सीएम हेल्पलाइन पर किया था 75 बार फोन, कॉल उठता तो नहीं होती आगजनी

Updated at : 17 Apr 2022 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
हंगामे से पहले छात्रा के चाचा ने सीएम हेल्पलाइन पर किया था 75 बार फोन, कॉल उठता तो नहीं होती आगजनी

11 अप्रैल को रुनकता का रहने वाला जिम संचालक साजिद अपने साथ हिंदू समुदाय की युवती को भगा कर ले गया था. इसके बाद से ही लगातार हिंदू संगठन हंगामा करने में लगे हुए थे. वहीं, शुक्रवार दोपहर से पहले रुनकता क्षेत्र में एक पंचायत की गई, जिसके बाद आरोपी साजिद के घर में आग लगा दी गई.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर में शुक्रवार दोपहर को कुछ लोगों ने आग लगा दी. छात्रा के चाचा ने बताया कि उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल की थी. अगर उनकी कॉल उठ जाती तो शायद यह आगजनी और हंगामा नहीं होता.

दरअसल, 11 अप्रैल को रुनकता का रहने वाला जिम संचालक साजिद अपने साथ हिंदू समुदाय की युवती को भगा कर ले गया था. इसके बाद से ही लगातार हिंदू संगठन हंगामा करने में लगे हुए थे. वहीं, शुक्रवार दोपहर से पहले रुनकता क्षेत्र में एक पंचायत की गई, जिसके बाद आरोपी साजिद के घर में आग लगा दी गई.

Also Read: Agra News: आगरा में 11वीं की छात्रा को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, स्कूल के बाहर हुई किडनैपिंग

पीड़ित छात्रा के चाचा का कहना है कि उन्होंने हंगामा होने की स्थिति भांपकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर करीब 75 बार और 112 हेल्पलाइन पर 11 बार कॉल किया था, लेकिन उनका कॉल ही नहीं उठा, जिसके बाद वह थक हार कर शांत बैठ गए. उन्होंने बताया कि अगर उनका कॉल उठ जाता तो शायद यह आगजनी और बवाल नहीं होता. घटना करने के बाद जब बवाली वहां से भाग गए, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Also Read: Agra News: हिंदू युवती को भगाने वाले जिम संचालक के खिलाफ परिजनों में आक्रोश, घर को किया आग के हवाले

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से आग को बुझाया गया. वहीं, इस मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों को चिन्हित किया है और लगातार दबिश डालकर उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola