अदिति राव हैदरी ने किया कान्स में डेब्यू, सब्यसाची की व्हाइट साड़ी में बेहद हसीन दिखीं एक्ट्रेस, PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में डेब्यू किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में डेब्यू किया. इस खास मौके के लिए उन्होंने मशहूर डिजायनर सब्यसाची की व्हाइट साड़ी को चुना. अदिति राव हैदरी भारत में हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लुक की तसवीरें साझा कीं और कहा कि उनकी ‘अम्माम्मा’ (दादी) को उन पर गर्व होगा. अदिति ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कई तसवीरें शेयर की है.
उन्होंने सीढ़ियों पर पोज देते हुए अपनी तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी अम्माम्मा को गर्व होगा (दिल इमोजी) मेरे पसंदीदा @sabyasachiofficial के आउटफिट में सादगी और परंपरा.” तसवीरों में उन्हें कढ़ाई वाली साड़ी पहने देखा जा सकता है. अपने इस लुक को उन्होंने सब्यसाची ज्वैलरी के बंगाल रॉयल कलेक्शन के एक पन्ना और हीरे के चोकर के साथ पेयर किया था. यह दूसरी बार है जब सब्यसाची के आउटफिट को इस साल के फेस्टिवल में देखा गया है. फेस्टिवल के पहले दिन दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर की रेट्रो साड़ी पहनी थी.
अदिति राव हैदरी के प्रशंसक और उनके दोस्त उनकी तसवीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. पत्रलेखा ने लिखा, “अति सुंदर” जबकि हुमा कुरैशी ने लाल दिल वाले कमेंट के साथ कमेंट किया. मनीषा कोइराला ने एक फायर इमोजी जोड़ते हुए लिखा, “तेजस्वी” एक यूजर ने लिखा, वाकई ये सभी के लिए गर्व का क्षण है. एक और यूजर ने लिखा, नेचुरल ब्यूटी अदिति के पास है. एक और यूजर ने लिखा, इतना खूबसूरत कोई कैसे हो सकता है.
अदिति ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि, वह इससे पहले कान्स में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया. उन्होंने कहा, “मैं अब इस साल जा रही हूं, मेरा एक पैक्ड शेड्यूल है क्योंकि मैं कई चीजें कर रही हूं. मैं इसके लिए एक्साइटिड हूं. मैं लगातार खुद से कह रही हूं ‘याद रखें कि बड़े होकर आपने कान्स में रहने का सपना देखा था. फिल्में, इस जादुई चीज का अनुभव करने के लिए’. मैं बस खुद से वहां जाने और उसे महसूस करने के लिए कह रही हूं. मैं वास्तव में बस इस पल में रहना चाहती हूं, हर उस जादू को लेना चाहती हूं जिससे मैं घिरी हुई हूं.”
Also Read: रवि शास्त्री के इस कमेंट से निराश हुए आमिर खान, वीडियो शेयर कर बोले- शायद आपने लगान नहीं देखी होगी…
गौरतलब है कि अदिति को आखिरी बार तमिल फिल्म हे सिनामिका में देखा गया था, जिसमें दुलकर सलमान और काजल अग्रवाल ने भी अभिनय किया था. उनकी आनेवाली फिल्म गांधी टॉक्स और जुबली में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










