Adipurush: कृति सेनन से पहले इन अभिनेत्रियों ने निभाया था मां सीता का रोल, जमकर मिली थी वाहवाही

Updated:
विज्ञापन

ओम रावत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में जहां प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं कृति सेनन सीता मां के किरदार में हैं. ऐसे में आइये जानते हैं उनसे पहले कौन-कौन सी अभिनेत्रियां से रोल बखूबी निभा चुकी हैं.

विज्ञापन
undefined

रामायण के कई वर्जन और रीमेक बनाये जा चुके हैं. हालांकि रामानन्द सागर की रामायण ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके सभी कैरेक्टर्स को आज भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अब आदिपुरुष में कृति सेनन सीता की भूमिका निभा रही हैं. आइये जानते हैं उनसे पहले कौन सी अभिनेत्रियों ने ये किरदार निभाया था.

विज्ञापन
undefined

दीपिका चिखलिया ने 1987 में रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी. शो की लोकप्रियता ऐसी थी कि लोग उन्हें हर जगह सीता कहने लगे थे. लॉकडाउन के दौरान टीवी पर हिंदू महाकाव्य के पुन: प्रसारण ने अभिनेत्री को फिर से काफी ज्यादा फेमस कर दिया था.

undefined

स्मृति ईरानी को ‘क्यूं की सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी की भूमिका के लिए जाना जाता है, हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने साल 2001 में बलदेव राज चोपड़ा और रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी. फिल्म में नीतीश भारद्वाज ने राम की भूमिका निभाई थी.

undefined

देबिना बनर्जी ने साल 2008 में प्रीमियर हुई रामायण सीरीज में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई. यह आनंद सागर द्वारा निर्देशित और सुभाष, प्रेम और मोती सागर द्वारा निर्मित थी. यह 1987 की रामायण टेलीविजन सीरीज का रीबूट था. भगवान राम की भूमिका गुरमीत चौधरी ने निभाई थी.

undefined

रुबीना दिलैक ने देवों के देव…महादेव में सीता का किरदार निभाया था. यह एक हिट टीवी शो था, जो 2011 से 2014 तक प्रसारित हुआ था. रुबीना की एंट्री ने शो को काफी टीआरपी दिलाई थी.

undefined

नेहा सरगम ने साल 2012 से 2013 तक प्रसारित रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी. इसमें अभिनेता गगन मलिक ने भगवान राम की भूमिका निभाई.

undefined

अब कृति सेनन ओम रावत की निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उन्होंने फिल्म में जानकी यानी सीता मां की भूमिका निभाई हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola