Adipurush Advance Booking: प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास, एडवांस बुकिंग में की तगड़ी कमाई

Adipurush Advance Bookings: साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब तक इसने 1 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं.
Adipurush Advance Bookings: साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष फाइनली 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मूवी में प्रभास राघव और कृति जानकी के किरदार में नजर आएगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फैंस पहले से टिकट भी बुक कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक प्रभास की फिल्म के लगभग 1.13 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिसमें पहले दिन 62,000 टिकट बिके थे. ये आंकड़े बताते हैं कि अगर रफ्तार बरकरार रही तो आदिपुरुष के हिंदी वर्जन की ओपनिंग 20 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है.
वीकेंड में 90,000 टिकटों के साथ आदिपुरुष (हिंदी) के लिए पीवीआर और आईनॉक्स सबसे आगे हैं, जबकि सिनेपोलिस के पास लगभग 23,000 टिकट बिक चुके हैं. पहले दिन आदिपुरुष ने पीवीआर और आईनॉक्स में 49,000 टिकट और सिनेपोलिस में 13,000 टिकट बेचे हैं. ये ओम राउत निर्देशित फिल्म के लिए उत्साहजनक संख्याएं हैं. ऑल इंडिया एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो आदिपुरुष ने हैदराबाद में वीकेंड के लिए तीन चेन में लगभग 1.7 लाख टिकट बेचे हैं. हालांकि फिल्म रिलीज होने में अभी भी 3 दिन बाकी हैं, आदिपुरुष एक महंगी फिल्म है, जिसका बजट 500 करोड़ रुपये के आसपास है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर गरीब बच्चों के लिए फिल्म ‘आदिपुरुष’ के 10,000 टिकट बुक करेंगे. जी हां, आपने सही पढ़ा. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बच्चों के लिए रणबीर के गिफ्ट के बारे में खुलासा किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, रणबीर कपूर वंचित अनाथ बच्चों के लिए ‘आदिपुरुष’ के 10,000 टिकट बुक करेंगे. बता दें कि मूवी को हाल ही में सेंसर बोर्ड से यू-सर्टिफिकेट मिला है. बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक सिनेमा में एक सीट खाली रहेगी. फिल्म आदिपुरुष की टीम का मानना है कि ‘जहां भी रामायण का पाठ होता है. वहां भगवान हनुमान प्रकट होते ही हैं. ये हमारा विश्वास है. और इस विश्वास का सम्मान करते हुए, हर एक सिनेमाघर में जहां भी प्रभास की राम-अभिनीत आदिपुरुष दिखाई जाएगी. एक सीट विशेष रूप से हनुमान जी के लिए रिजर्व होगी.
Also Read: Adipurush: हनुमान जी के बगल वाली सीट बुक करने के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम? सामने आया अब पूरा सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










