झारखंड के सरायकेला में जेल से फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

सरायकेला (शचींद्र कुमार दास) : झारखंड के सरायकेला के चौक थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई पुजारी की हत्या के आरोपी सनकी युवक माझी बास्के सरायकेला मंडल कारा गेट से सोमवार की रात पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था. इसे पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया. लापरवाही को लेकर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मातकमडीह गांव में शिव मंदिर के पुजारी 55 वर्षीय भावतोष शर्मा की निर्मम हत्या बीते शनिवार को माझी बास्के ने शिव मंदिर के त्रिशूल और पत्थर से कुचलकर कर दी थी.

इस घटना के बाद से हत्यारोपी जंगल में फरार हो गया था. वहीं पुलिस द्वारा छापामारी अभियान के दौरान सोमवार दोपहर हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. इस बीच पुलिस कल देर शाम गिरफ्तार सनकी युवक के मेडिकल समेत कोविड-19 जांच कराने सदर अस्पताल ले गई थी. जांच कराने के बाद रात तकरीबन 9:00 बजे जब हत्यारोपी को सरायकेला मंडल कारा में प्रवेश कराया जा रहा था, तभी छोटे गेट से मौके का फायदा उठाते हुए सनकी युवक हाथ में लगी हथकड़ी के साथ फरार हो गया.
इधर आनन-फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा हत्यारोपी की धरपकड़ के काफी प्रयास किया गया, लेकिन रात होने के कारण पुलिस विफल रही. इधर युवक के मंडल कारा से फरार होने के मामले के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जाता है मृतक 55 वर्षीय पुजारी भावतोष शर्मा का सनकी युवक माझी बास्के से पुराना विवाद था. नतीजतन उसने मंदिर से पूजा कर वापस लौटने के दौरान शिव मंदिर के त्रिशूल से ही पुजारी पर वार कर दिया था और पत्थर से कुचलकर मौके पर ही पुजारी की निर्मम हत्या कर दी थी.
Also Read: Weather Forecast Jharkhand : नववर्ष पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि चौका थाना अंतर्गत पुजारी हत्याकांड का मंडल कारा सरायकेला गेट के सामने से फरार हुआ प्राथमिक अभियुक्त बास्के मांझी को सरायकेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीनी से गिरफ्तार कर लिया. लापरवाही के लिए पुलिस अवर निरीक्षक एवं दो आरक्षी को पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए