मोदी सरकार पर अभिषेक बनर्जी का हमला, बोले - लोगों का धन लूटने के लिए बंगाल में ‘दोहरे इंजन की सरकार’ चाहती है भाजपा

Updated at : 21 Feb 2021 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार पर अभिषेक बनर्जी का हमला, बोले - लोगों का धन लूटने के लिए बंगाल में ‘दोहरे इंजन की सरकार’ चाहती है भाजपा

तृणमूल की युवा शाखा के अध्यक्ष और दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद अभिषेक बनर्जी ने यह भी दावा किया कि यह नारा इस बात को भी साबित करता है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पश्चिम बंगाल की मदद नहीं कर रही है, क्योंकि वह राज्य में सत्ता में नहीं है.

विज्ञापन

नागरकाटा (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल आगमन से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के नारे ‘दोहरे इंजन वाली सरकार’ (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार) पर जबर्दस्त हमला किया. कहा कि भगवा दल सार्वजनिक धन हड़पने के लिए यह व्यवस्था चाहता है.

तृणमूल की युवा शाखा के अध्यक्ष और दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद अभिषेक बनर्जी ने यह भी दावा किया कि यह नारा इस बात को भी साबित करता है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पश्चिम बंगाल की मदद नहीं कर रही है, क्योंकि वह राज्य में सत्ता में नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह तर्क देते हुए ‘दोहरे इंजन वाली सरकार’ के नारे लगा रहे हैं कि संभवत: अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल के विकास में तेजी आयेगी, क्योंकि केंद्र में भी उसी की सरकार है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

Also Read: कालीघाट से दक्षिणेश्वर को जोड़ेंगे मोदी, चुनाव से पहले बंगाल को देंगे कई रेल परियोजनाओं का तोहफा

उन्होंने कहा, ‘भाजपा कह रही है कि वह राज्य में दोहरे इंजन वाली सरकार चाहती है. वे राज्य में दोहरे इंजन वाली सरकार क्यों चाहते हैं? ताकि वे आमजन का धन लूट सकें और बच निकलें.’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (भाजपा ने) बंगाल के लिए कुछ नहीं किया, क्योंकि यहां दोहरे इंजन वाली सरकार नहीं है. यह भाजपा सरकार का चरित्र है. वे गैर-भाजपा शासित राज्यों के लिए कुछ नहीं करते.’

केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल को कुछ नहीं दिया

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हर नागरिक को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन लोगों को पिछले सात साल में एक भी पैसा नहीं मिला. उन्होंने कहा, ‘अब वे राज्य के लोगों, किसानों को यह कहकर रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं कि यदि वे सत्ता में आते हैं, तो उन्हें 18-18 हजार रुपये दिये जायेंगे. यह आम आदमी को बेवकूफ बनाने की एक और कोशिश है.’

Also Read: पीएम मोदी की बंगाल यात्रा से पहले अवैध कोयला खनन मामले में अभिषेक की पत्नी से पूछताछ करने पहुंची सीबीआइ
दिल्ली में बैठे लोगों के आगे सिर नहीं झुकायेंगे

भाजपा कह रही है कि राज्य में यदि वह सत्ता में आती है, तो वह प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत राज्य के हर किसान को 18-18 हजार रुपये देगी. उन्होंने तृणमूल के नये चुनावी नारे- ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ (बंगाल अपनी बेटी को चाहता है) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी के रूप में पेश किया और कहा, ‘हम दिल्ली में बैठे लोगों के आगे सभी सिर नहीं झुकायेंगे. बंगाल के लोग अपनी बेटी ममता बनर्जी पर पूरा भरोसा दिखायेंगे.’

Also Read: BJP नेता पामेला गोस्वामी मामले में नया ट्विस्ट, पिता ने बताया ड्रग एडिक्ट, कोलकाता पुलिस के इस दावे में कितना है दम?

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola