Aarya Season 3 OTT Release Date: सुष्मिता सेन की आर्या 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Updated:
विज्ञापन
aarya

aarya

सुष्मिता सेन स्टारर आर्या सीजन 3 ‘अंतिम वार’ का टीजर आउट हो गया है. मेकर्स ने सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट की भी घोषणा कर दी है. आर्या अंतिम वार में बंदूकों की चमक के साथ आर्या को उसकी पूरी महिमा में देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि यह 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
undefined

सुष्मिता सेन ने थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ से बड़ी वापसी की और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और क्रिटिक्स को इम्प्रेस किया. तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

undefined

डिज्नी+हॉटस्टार ने ऑफिशियल तौर पर ‘आर्या सीजन 3 फाइनल पार्ट’ के ट्रेलर रिलीज किया. इसे 9 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा. टीजर बेहद शानदार लग रहा है और यह सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. बाकी सभी लीड्स ने भी ऑन-स्क्रीन परफॉर्म करते हुए अच्छा काम किया है.

undefined

ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता सेन की ओर से खुद पर बंदूक रखने से होती है, जैसे वह हत्या करना चाहती हो. वीडियो में आखिरी एपिसोड की झलक मिलती है और बच्चे किस तरह उसे कोस रहे हैं.

undefined

वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी बाधाओं से लड़ती नजर आती है. वीडियो में दौलत का किरदार निभा रहे सिकंदर खेर भी नजर आ रहे हैं. वह उनकी रक्षा करते हुए और एहसास कराते हुए देखा जाता है कि वह कौन है. ट्रेलर एक्शन और ड्रामा से भरपूर है.

undefined

राम माधवानी ने एक बयान में कहा, “आर्या एक प्रोजेक्ट से कहीं अधिक है. यह एक जर्नी है, जो मेरे करियर में एक विशेष स्थान रखती है. इस सीरीज का निर्माण और सह-निर्देशन अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद रहा है.”

undefined

उन्होंने आगे कहा, “इस भाग में, आर्या इस हद तक टूट गई है कि उसका पुनर्जन्म लगभग हो गया है, और मेरा मानना ​​​​है कि हर दर्शक को ये जर्नी देखकर सचमुच पसंद आएगी.”

undefined

‘आर्या सीजन 3’ में इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी, श्वेता पसरीचा, वीरेन वजीरानी, ​​प्रत्यक्ष पंवार, आरुषि बजाज, भूपेन्द्र जादावत और विश्वजीत प्रधान भी हैं.

undefined

राम माधवानी द्वारा निर्मित, ‘आर्या सीजन 3 फाइनल पार्ट’ या ‘आर्या अंतिम वार’ 9 फरवरी, 2024 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

undefined

सुष्मिता सेन ने कहा, ”यह सब तब शुरू हुआ जब आर्या के परिवार को टुकड़ों में तोड़ दिया गया. गड़बड़ियों और गलतियों के बावजूद, वह निडर शेरनी बन गई. आर्या सरीन के लिए नियति चाहे कुछ भी हो, इसके बावजूद वह अपना निडर हमला करती है. मैं राम माधवानी और डिज़्नी+हॉटस्टार की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ऐसा सदाबहार किरदार दिया जो सभी को पसंद आया.”

Also Read: Aarya 3 Teaser: बंदूक और सिगार के साथ स्वैग अंदाज में दिखीं सुष्मिता सेन, आर्या 3 का धमाकेदार टीजर आउट
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola