ePaper

...और कोलकाता एयरपोर्ट पर दूसरे देश के 9 फाइटर जेट की लैंडिंग से लोग अचंभित, देखें PICS

Updated at : 11 Aug 2022 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
...और कोलकाता एयरपोर्ट पर दूसरे देश के 9 फाइटर जेट की लैंडिंग से लोग अचंभित, देखें PICS

West Bengal News: एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री आश्चर्यचकित थे कि आखिर किसी और देश के लड़ाकू विमानों की कोलकाता में लैंडिंग क्यों हो रही है. काले-पीले रंग के फाइटर जेट्स पर ब्लैक ईगल्स (Black Eagles) लिखा हुआ था. एक-एक कर ऐसे 9 लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हुई.

विज्ञापन

Fighter Jets at Kolkata Airport: पश्चिम बंगाल (West Bengal News) की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Netaji Subhash Chandra Bose International Airport) पर अचानक एक के बाद एक 9 लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हुई. किसी और देश के लड़ाकू विमानों को देख एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोग अचंभित रह गये.

undefined

दमदम एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमानों को देख लोग चकित

एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री आश्चर्यचकित थे कि आखिर किसी और देश के लड़ाकू विमानों की कोलकाता में लैंडिंग क्यों हो रही है. काले-पीले रंग के फाइटर जेट्स पर ब्लैक ईगल्स (Black Eagles) लिखा हुआ था. एक-एक कर ऐसे 9 लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हुई. काफी देर बाद में लोगों को पता चला कि ये सभी दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमान (Fighter Jets of South Korea) हैं.

undefined

9 लड़ाकू विमान में सवार थे 40 लोग

कोलकाता से सटे दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रन-वे पर दक्षिण कोरिया के 9 लड़ाकू विमान टी 50 बी (South Korean Fighter Jets T 50 B) में पायलट सहित 40 लोग सवार थे. कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इसकी जानकारी दी गयी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया के ये लड़ाकू विमान दुनिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस प्रदर्शनियों में से एक में भाग लेने के लिए यूरोप गये थे.

undefined

ब्रिटेन से वापसी के समय कोलकाता में हुई विमानों की लैंडिंग

ब्रिटेन से वापसी समय 9 अगस्त को विमान में ईंधन भरने और पायलटों के विश्राम के लिए इन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा. मालूम रहे कि टी 50 बी फाइटर जेट्स का निर्माण दक्षिण कोरियाई विमान निर्माता कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (Korea Aerospace Industries) द्वारा किया गया है. दक्षिण कोरिया द्वारा अपनी तकनीक से विकसित पहला लड़ाकू विमान टी 50 सीरीज का है. उन मॉडलों में से एक टी50बी है.

रिपोर्ट- मनोरंजन सिंह, कोलकाता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola