ePaper

UP Election 2022: अलीगढ़ में नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Updated at : 17 Jan 2022 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: अलीगढ़ में नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

UP Election 2022: नामांकन के तीसरे दिन अलीगढ़ जनपद की छर्रा और बरौली विधानसभा से 1-1 प्रत्याशी ने नामांकन किया. सोमवार को सात विधानसभाओं में 38 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज तीसरे दिन अलीगढ़ में दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. जिले की सात विधानसभाओं के लिए आज 38 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे.

नामांकन के तीसरे दिन अलीगढ़ जनपद की छर्रा और बरौली विधानसभा से 1-1 प्रत्याशी ने नामांकन किया. छर्रा विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी तिलकराज यादव ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय में नामांकन किया. बरौली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार शर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय में नामांकन किया.

Also Read: अलीगढ़ की 4 विधानसभाओं के बदले मतदान स्थल, ये है कारण
तीन दिन में 112 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज तीसरे दिन 7 विधानसभाओं से 38 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे. अब तक कुल 3 दिनों में 112 नामांकन पत्र बिके.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में 22 जनवरी से होने वाली धर्म संसद स्थगित, सामने आयी यह बड़ी वजह
सात विधानसभाओं में बिके 38 नामांकन पत्र

  • कोल (10) – सपा 1, भाजपा 1, आप 1, कांग्रेस 1, एआईएमआईएम 1, मौलिक अधिकार पार्टी 1, भारतीय सुभाष पार्टी 1, निर्दलीय 3

  • शहर (6) – एआईएमआईएम 1, भाजपा 2, कांग्रेस 1, जन अधिकार पार्टी 1, मौलिक अधिकार पार्टी 1

  • अतरौली (1) – एआईएमआईएम 1

  • छर्रा (2) – जन अधिकार पार्टी 1, सपा 1

  • बरौली (8) – रालोद 1, जनसत्ता दल 1, निर्दलीय 6

  • खैर (4) – रालोद 1, निर्दलीय 1, भारतीय महासंघ 1, मौलिक अधिकार पार्टी 1

  • इगलास (7) – रालोद 1, अखिल भारतीय कांग्रेस 2, एआईएमआईएम 1, निर्दलीय 2, मौलिक अधिकारी पार्टी 1

अलीगढ़ का चुनाव कार्यक्रम

अलीगढ़ में 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 27 जनवरी तक नाम वापस कर सकते हैं. 10 फरवरी को मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola