Xiaomi 15 Ultra इसी महीने देगा दस्तक, लॉन्च से पहले रिवील हुए यूनीक फीचर्स, देखें पूरी डीटेल्स

Xiaomi 15 Ultra
Xiaomi 15 Ultra: Xiaomi के संस्थापक ने देश के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुष्टि की है कि Xiaomi 15 सीरीज स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा.
Xiaomi 15 Ultra: Xiaomi इस महीने के अंत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra और SU7 Ultra कार लॉन्च करने की तैयारी में है. चीन की प्रमुख टेक कंपनी Xiaomi के संस्थापक ने देश के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुष्टि की है कि Xiaomi 15 सीरीज स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा. यह कैमरा-सेंट्रिक फ्लैगशिप फोन Xiaomi की नई इलेक्ट्रिक SUV के साथ पेश किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा और यह 50-मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. आइये विस्तार से जानते है किस तारीख को इस फोन की लॉन्चिंग होगी और साथ में यह भी समझते है कि इस फोन में क्या क्या फीचर्स मिलने की संभवना है.
कब होगी Xiaomi 15 Ultra लॉन्च?
Xiaomi के CEO लेई जून ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कंपनी जल्द ही Xiaomi 15 Ultra लॉन्च करने वाली है. हालांकि, उन्होंने इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 26 फरवरी को चीन में शाम 7:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) लॉन्च किया जा सकता है. इस बीच, Xiaomi ने अपने आधिकारिक Mi Mall प्लेटफॉर्म पर इस डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि Xiaomi 15 Ultra का ग्लोबल लॉन्च मार्च के पहले सप्ताह में MWC 2025 (बार्सिलोना) के दौरान हो सकता है.
Xiaomi 15 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 15 Ultra के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.73-इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. प्रोसेसर की बात करें तो यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट से लैस हो सकता है, जो Xiaomi 14 Ultra में इस्तेमाल किए गए Snapdragon 8 Gen 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का ग्लोबल वेरिएंट कम से कम 16GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 15 Ultra में 1-इंच का मेन सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP का Sony IMX858 3x टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. बैटरी को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो कि Xiaomi 14 Ultra के 5,300mAh सेल से बड़ा अपग्रेड होगा. 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
ये भी पढ़े: 20 हजार के बजट में आनेवाले टॉप स्मार्टफोन्स, लिस्ट में देखें कौन-कौन शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










