साइबर फ्रॉड के शिकार यहां करें शिकायत? पूरा पैसा वापस दिलाएगी सरकार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Feb 2025 12:20 AM
Where To Report Cyber Fraud
आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें. इसके अलावा, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल, RBI का सचेत पोर्टल और दूरसंचार विभाग का चक्षु पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
डिजिटल दुनिया में सूचना के आदान-प्रदान को नया आयाम दिया है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में डिजिटल विकास जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. इंटरनेट, ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल साक्षरता की कमी ने साइबर अपराधियों को और अधिक सक्रिय बना दिया है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता बढ़ गई है.
साइबर ठगी क्या है?
यह एक प्रकार का साइबर अपराध है, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, सिस्टम हैकिंग और फिरौती जैसी आपराधिक गतिविधियाँ शामिल होती हैं. साइबर अपराधी उपयोगकर्ताओं की गोपनीय जानकारी चुराने और उसका दुरुपयोग करने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हैं.
प्रमुख साइबर धोखाधड़ी के प्रकार:
मैलवेयर: कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाला हानिकारक सॉफ्टवेयर.
फिशिंग: नकली ईमेल के जरिए संवेदनशील जानकारी चुराने की कोशिश.
स्मिशिंग: टेक्स्ट मैसेज के जरिये बैंकिंग विवरण चुराने की तकनीक.
विशिंग: फोन कॉल या वॉयस मैसेज द्वारा धोखाधड़ी.
पहचान की चोरी: व्यक्तिगत जानकारी चुराकर गलत इस्तेमाल करना.
ऑनलाइन घोटाले: नकली निवेश और फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से ठगी.
साइबर स्टॉकिंग: इंटरनेट के जरिये किसी को धमकाना या परेशान करना.
डीओएस हमला: वेबसाइट या नेटवर्क को निष्क्रिय करने के लिए किया गया साइबर अटैक.
इसके अलावा, रैनसमवेयर, सिम स्वैप, ओटीपी फ्रॉड, मनी म्यूल, डिजिटल अरेस्ट जैसी अन्य धोखाधड़ी तकनीकें भी प्रचलित हैं.
साइबर ठगी की शिकायत कहां करें?
यदि आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें. इसके अलावा, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल, RBI का सचेत पोर्टल और दूरसंचार विभाग का चक्षु पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
116 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स के लिए TRAI ने जारी किया अलर्ट, कहा- भारी पड़ेगी यह गलती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










