Tech News 09 November: Samsung Galaxy S27 में मिलेगा नया फीचर, Airtel का Buy 1 Get 1 ऑफर, WhatsApp में बदलाव
आज की टॉप टेक न्यूज (फोटो/AI)
Samsung Galaxy S27, Airtel का Buy 1 Get 1 ऑफर, WhatsApp नया कॉन्टैक्ट्स टैब, Apple Pay और Elon Musk की चिप फैक्ट्री पर आज की 5 बड़ी टेक खबरें जानें.
टेक की दुनिया में आज कई नई खबरें सामने आई हैं. Samsung के अगले फ्लैगशिप फोन Galaxy S27 को लेकर नए फीचर्स की जानकारी सामने आई है. वहीं Airtel अपने ग्राहकों को रिचार्ज पर Buy 1 Get 1 ऑफर दे रहा है. इसके अलावा WhatsApp में नया Contacts टैब और Apple Pay से जुड़ी भी खबर आई है. आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी टेक न्यूज.
Samsung Galaxy S27 में मिल सकता है नया Pro मॉडल, कैमरे में भी होगा बदलाव
Samsung अपनी अगली Galaxy S27 सीरीज पर काम कर रही है. इस बीच फोन के फीचर्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है. इस बार कंपनी सीरीज में नया Galaxy S27 Pro मॉडल भी शामिल कर सकती है. खास बात यह है कि नए फोन में MagSafe जैसे मैग्नेटिक एक्सेसरीज का सपोर्ट मिल सकता है. यानी यूजर्स फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से वायरलेस चार्जर और दूसरे एक्सेसरीज लगा सकेंगे. इसके अलावा Galaxy S27 Pro और Ultra में Privacy Display फीचर को बेहतर बनाया जा सकता है. इससे फोन की स्क्रीन पर मौजूद निजी जानकारी को आसपास बैठे दूसरे लोगों से छिपाने में मदद मिलेगी.
Elon Musk की Terafab चिप फैक्ट्री पर काम तेज, जापानी कंपनियों से चल रही बातचीत
Elon Musk अपनी Terafab नाम की सेमीकंडक्टर फैक्ट्री बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं. इसके लिए उनकी टीम जापान की चिप बनाने वाली मशीनों की कंपनियों से बातचीत कर रही है. इस फैक्ट्री का मकसद AI और रोबोटिक्स के लिए जरूरी चिप तैयार करना है. Terafab में 2032 के बाद हर महीने 10 लाख सिलिकॉन वेफर बनाने की क्षमता तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से करीब 7 लाख वेफर मेमोरी चिप और 3 लाख से ज्यादा वेफर AI प्रोसेसर जैसी चिप बनाने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
Airtel का Buy 1 Get 1 ऑफर, ₹349 और ₹399 के रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री
Airtel अपने कुछ प्रीपेड ग्राहकों को खास रिचार्ज ऑफर दे रहा है. इसके तहत ₹349 या ₹399 का रिचार्ज कराने पर दूसरा रिचार्ज फ्री मिल सकता है. दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. अगर आपको यह ऑफर मिलता है, तो एक रिचार्ज की कीमत में कुल 56 दिन तक सेवा का फायदा उठा सकते हैं. ₹349 वाले प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. वहीं ₹399 वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का फायदा दिया जाता है.
ध्यान दें कि यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है. आप Airtel Thanks ऐप खोलकर देख सकते हैं कि आपके नंबर पर Buy 1 Get 1 का ऑफर मिल रहा है या नहीं.
ये भी पढ़ें: इंटरनेट डेटा नहीं चाहिए तो खुशखबरी! BSNL के ₹172, ₹184 और ₹190 वाले नए प्लान लॉन्च, कौन होगा फायदेमंद?
Apple Pay में जुड़ सकता है HSBC बैंक, भारतीय यूजर्स को मिलेगा नया विकल्प
Apple Pay इस्तेमाल करने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. HSBC बैंक जल्द ही भारत में Apple Pay से जुड़ सकता है. फिलहाल कंपनी और बैंक के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, HSBC FY27 के आखिर तक Apple Pay की सुविधा शुरू कर सकता है. अगर ऐसा होता है, तो HSBC के योग्य क्रेडिट कार्ड यूजर्स भी iPhone और Apple Watch की मदद से पेमेंट कर सकेंगे. फिलहाल भारत में Apple Pay की सुविधा चुनिंदा Axis Bank क्रेडिट कार्ड के साथ उपलब्ध है. HSBC के जुड़ने से यूजर्स को एक और विकल्प मिल सकता है. हालांकि, बैंक ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
WhatsApp में आएगा नया Contacts टैब, अब आसानी से खोज सकेंगे नंबर
WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया Contacts टैब लाने की तैयारी कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने सेव किए गए नंबरों को आसानी से देख और मैनेज कर सकेंगे. नया Contacts टैब नीचे दिए गए मेन्यू में Communities की जगह ले सकता है. इसमें आपके पसंदीदा कॉन्टैक्ट सबसे ऊपर दिखाई देंगे. इसके अलावा नाम, जन्मदिन और ऑनलाइन एक्टिविटी के हिसाब से भी कॉन्टैक्ट की लिस्ट देख सकेंगे. इसमें नया नंबर जोड़ने और Meta AI का शॉर्टकट भी मिल सकता है. फिलहाल यह फीचर WhatsApp के बीटा वर्जन का इस्तेमाल करने वाले कुछ Android यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: गूगल सर्च से लेकर सोशल मीडिया लाइक्स तक: कैसे बनता है आपका रिकॉर्ड, जानिए क्या है Digital Footprint
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

