Jio और Plume आये साथ, जियोफाइबर और जियो-एयरफाइबर पर लायेंगे AI से लैस स्मार्ट होम सर्विस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Oct 2023 12:13 PM
Jio partners Plume for smart home services - रिलायंस जियो, प्लम के AI से लैस और क्लाउड प्लैटफॉर्म पर आधारित होमपास और वर्कपास उपभोक्ता सर्विस को लॉन्च करेगा. होमपास से घर स्मार्ट होम में तब्दील हो जाएंगे.
Jio partners with Plume – Rolls Out AI-Powered Services : रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने ग्राहकों को AI बेस्ड स्मार्ट होम और स्मॉल बिजनेस सर्विस देने के लिए प्लम के साथ हाथ मिलाया है. प्लम के स्केलेबल क्लाउड प्लैटफॉर्म के जरिये यह साझेदारी, भारत में लगभग 20 करोड़ परिसरों में अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करेगी.
रिलायंस जियो, प्लम के AI से लैस और क्लाउड प्लैटफॉर्म पर आधारित होमपास और वर्कपास उपभोक्ता सर्विस को लॉन्च करेगा. होमपास से घर स्मार्ट होम में तब्दील हो जाएंगे. पूरे घर के डिवाइस वाईफाई कनेक्टेड होंगे. एप्लिकेशन्स के प्रदर्शन में सुधार होगा, कनेक्टेड डिवाइसों को साइबर हमलों से सुरक्षा मिलेगी, बच्चों की कंटेंट तक पहुंच को अभिभावक बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे. वाईफाई मोशन सेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
छोटे व्यवसायों के लिए प्लम का वर्कपास काफी कारगर है. वर्कपास दरअसल एक बिजनेस इंटेलिजेंस प्लैटफॉर्म है, जो छोटे व्यवसाय के लिए सरल सॉल्युशन्स और उनकी सुगमता के साथ एंटरप्राइज-ग्रेड प्रौद्योगिकी की क्षमताओं का संतुलन कायम करता है. इसमें आवश्यक कनेक्टिविटी, उत्पादकता और सुरक्षा टूल्स मिलते हैं.
ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए जियो, प्लम के हेस्टैक सपोर्ट और ऑपरेशंस सूट का इस्तेमाल करेगी. जिससे जियो की ग्राहक सहायता और संचालन टीमों को प्रदर्शन सुधरेगा. साथ नेटवर्क को मजबूत करने, ग्राहक संबंधित मुद्दों की पहचान करने, विश्लेषण करने और तेजी से काम निपटाने में मदद मिलेगी.
Also Read: JIO बना भारत का नंबर वन नेटवर्क, Ookla Speedtest में जीते सभी नौ अवार्ड
रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओम्मन ने कहा हम कनेक्टेड होम सेवाओं के लिए अपने पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहे हैं. जियो के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने ग्राहकों को सबसे उन्नत और सुरक्षित इन-होम डिजिटल सेवाएं प्रदान करें. प्लम जैसे साझेदारों के स्केलेबल और अग्रणी प्लैटफॉर्म के साथ, जियो अपने कनेक्टेड होम सर्विस ऑफर को और मजबूत बनाएगा.
प्लम के चीफ रेवेन्यू अधिकारी एड्रियन फिट्जगेराल्ड ने कहा, हम जियो को भारत भर में अपने ग्राहकों को अद्वितीय और अत्यधिक व्यक्तिगत इन-होम डिजिटल देने में मदद करेंगे. कंपनी को उसकी विकास यात्रा में समर्थन देने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं.
जियो फिक्स्ड-लाइन और वायरलेस सेवाओं के जरिये भारत में ग्राहकों की डिजिटल जरूरतों को पूरा कर रहा है. विश्व स्तरीय जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर नेटवर्क को देश के हर घर में विश्वसनीय और हाई-स्पीड इंटरनेट और मनोरंजन सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










