Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: कीमत लगभग बराबर, लेकिन फीचर्स में कितना अंतर? देखें कम्पैरिजन
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro (फोटो: beebom.com)
Oppo K14 Plus और Realme P4 Pro करीब 30 हजार रुपये के सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन हैं. K14 Plus में 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि P4 Pro में Snapdragon 7 Gen 4, 80W चार्जिंग और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने मंगलवार को भारत में अपना नया Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को 30,000 से 35,000 रुपये के सेगमेंट में उतारा है, जहां इसका मुकाबला कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स से होगा. इनमें Realme P4 Pro शामिल है, जिसकी कीमत 30,000 रुपये से कम है. ऐसे में दोनों फोन के बीच फीचर्स और कीमत को लेकर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं Oppo K14 Plus और Realme P4 Pro में क्या खास है और कीमत के मामले में कौन सा फोन किस रेंज में आता है.
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: डिस्प्ले
Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. वहीं Realme P4 Pro में 6.8 इंच का 1.5K 144Hz AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. ऐसे में डिस्प्ले के मामले में फैसला आपकी पसंद पर ज्यादा डिपेंड करता है. अगर आपको कर्व्ड स्क्रीन का प्रीमियम लुक पसंद है, तो Realme अणि अपनी ओर खींच सकते हैं, जबकि फ्लैट स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए Oppo K14 Plus बेहतर ऑप्शन लग सकता है.
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन में अलग-अलग प्रोसेसर दिए गए हैं. K14 Plus में Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिलता है, जबकि Realme P4 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है. P4 Pro का प्रोसेसर सबसे ज्यादा पावरफुल है, इसलिए हैवी ऐप्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के मामले में यह बेहतर परफॉर्मेंस देने की कैपेसिटी रखता है.
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Oppo के फोन में ColorOS 16.5 मिलता है. वहीं, P4 Pro में Realme UI 6 दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड है और फोन को बॉक्स से निकालते ही इसी सॉफ्टवेयर का एक्सपीरियंस मिलता है.
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: बैटरी
बैटरी के मामले में Oppo सबसे आगे निकलता दिखता है. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं, बात करें Realme P4 Pro की तो इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यहां 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: कैमरा
K14 Plus में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिए गए हैं. फ्रंट में आपको इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीं, P4 Pro में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, लेकिन सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है.
Oppo K14 Plus vs Realme P4 Pro: कीमत
कीमत की बात करें तो Oppo K14 Plus की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, Realme P4 Pro का बेस वेरिएंट फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है. हालांकि, इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 15 हजार रुपये से भी कम में HMD का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए