₹147 या ₹177...? Jio के सबसे सस्ते प्लान में कौन-सा है असली फायदे का सौदा, यहां समझें पूरा गणित

Updated:
विज्ञापन

जियो रिचार्ज प्लान (इमेज- एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जियो यूजर्स के लिए ₹147 और ₹177 के दो सस्ते वॉयस ओनली रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं. दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं, लेकिन मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं है. ₹147 वाले प्लान में 22 दिन और ₹177 वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. जानें रोजाना खर्च के हिसाब से कौन-सा प्लान ज्यादा किफायती है और आपके लिए कौन-सा रिचार्ज सही रहेगा.

विज्ञापन

अगर आपके पास भी जियो का दूसरा सिम है, जिसे आप बैंक OTP, जरूरी कॉल और मैसेज के लिए चालू रखते हैं, तो हर महीने उस पर रिचार्ज कराना खर्च बढ़ा सकता है. खासकर तब, जब आपके पास पहले से एक दूसरा सिम भी हो. ऐसे यूजर्स के लिए जियो के वॉयस ओनली रिचार्ज प्लान काम के हो सकते हैं. इनमें इंटरनेट डेटा के लिए पैसे नहीं देने पड़ते और कॉलिंग के साथ SMS की सुविधा मिलती है.

विज्ञापन

TRAI के निर्देश के बाद टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान उपलब्ध करा रही हैं, जिनमें सिर्फ वॉयस कॉल और SMS की सुविधा मिलती है. जियो ने भी अपनी वेबसाइट के TRAI Mandated Packs सेक्शन में ऐसे रिचार्ज प्लान शामिल किए हैं. इनमें 147 रुपये और 177 रुपये के प्लान खास हैं. अब सवाल है कि इन दोनों में से किसे चुनना ज्यादा फायदेमंद रहेगा?

क्या मिलते हैं ₹147 और ₹177 वाले प्लान में?

जियो के ₹147 वाले रिचार्ज प्लान में 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं, ₹177 वाले प्लान में 28 दिनों तक सिम चालू रहती है. दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं. हालांकि, इनमें मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं मिलती है.

इसका मतलब है कि अगर आप इस सिम से इंटरनेट चलाना चाहते हैं, तो आपको अलग से डेटा पैक लेना होगा. ये प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो दूसरे सिम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं या इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं.

₹147 Vs ₹177: रोजाना खर्च का गणित

अब दोनों प्लान की कीमत और वैलिडिटी की तुलना करें, तो ₹147 वाला प्लान पहली नजर में सस्ता लगता है. लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 22 दिन है. दूसरी ओर, ₹177 वाला प्लान 30 रुपये महंगा जरूर है, लेकिन इसमें 6 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलती है.

रोजाना खर्च के हिसाब से देखें तो ₹147 वाले प्लान की कीमत करीब 6.68 रुपये प्रतिदिन पड़ती है वहीं, ₹177 वाले प्लान के लिए रोजाना करीब 6.32 रुपये खर्च करने होंगे. यानी कम कीमत के बावजूद ₹177 वाला प्लान रोजाना के हिसाब से सस्ता पड़ता है.

प्लान की कीमतवैलिडिटीरोजाना खर्चकॉलिंग और SMS
₹14722 दिनकरीब ₹6.68अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS
₹17728 दिनकरीब ₹6.32अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS

साल भर के खर्च में कितना फर्क पड़ेगा?

सिर्फ रोजाना खर्च देखकर यह कहना आसान है कि ₹177 वाला प्लान बेहतर है. लेकिन साल भर का हिसाब लगाते समय यह भी देखना होगा कि पूरे 365 दिन सिम चालू रखने के लिए कितने रिचार्ज करने पड़ेंगे.

अगर 365 दिनों की लगातार वैलिडिटी चाहिए, तो ₹147 वाले 22 दिन के प्लान के 17 रिचार्ज कराने होंगे. इस तरह कुल खर्च 2,499 रुपये होगा. वहीं, ₹177 वाले 28 दिन के प्लान के 13 रिचार्ज कराने पर 2,301 रुपये खर्च होंगे. इस हिसाब से ₹177 वाला प्लान साल भर में करीब 198 रुपये सस्ता पड़ता है.

यह एक अनुमानित गणना है. इसमें पूरे 365 दिन की वैलिडिटी के लिए जरूरी रिचार्ज की संख्या जोड़ी गई है. वास्तविक खर्च इस बात पर निर्भर कर सकता है कि आप रिचार्ज कब कराते हैं और वैलिडिटी कैसे आगे बढ़ती है.

आपके लिए कौन-सा प्लान सही रहेगा?

अगर आप एक बार में कम पैसे खर्च करना चाहते हैं और 22 दिनों बाद दोबारा रिचार्ज कराने में परेशानी नहीं है, तो ₹147 वाला प्लान चुन सकते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि सिम ज्यादा दिनों तक चालू रहे और बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत कम पड़े, तो ₹177 वाला प्लान बेहतर विकल्प है.

कुल मिलाकर, रोजाना खर्च और साल भर की अनुमानित लागत दोनों के हिसाब से ₹177 वाला प्लान थोड़ा ज्यादा किफायती है. वहीं, कम बजट में रिचार्ज कराने वालों के लिए ₹147 वाला प्लान भी एक विकल्प है.

ये भी पढ़ें: BSNL Voice Only Plans: कॉलिंग रिचार्ज ₹172 से शुरू, 80 दिन तक वैलिडिटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola