33 साल तक Nvidia को बनाने वाले Jensen Huang क्या फिर बनेंगे CEO? सोशल मीडिया पोस्ट से मची खलबली, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

जेनसन हुआंग (फोटो/nvidia)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang ने इस्तीफे के बाद पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अपनी निजी गलतियों को स्वीकार करते हुए उन्होंने दोबारा CEO बनने की इच्छा जताई, हालांकि Nvidia के बोर्ड चेयरमैन Harvey C. Jones ने उनकी वापसी की संभावनाओं को साफ इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. कंपनी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा संदेश शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों, कर्मचारियों और समर्थकों का धन्यवाद किया है. साथ ही उन्होंने Nvidia में CEO के पद पर दोबारा लौटने की इच्छा भी जताई है.

विज्ञापन

Jensen Huang ने अपने पोस्ट में कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान उन्हें दुनिया भर से लोगों का प्यार और समर्थन मिला है. उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि लोगों की शुभकामनाएं उनके और उनके परिवार के लिए बहुत मायने रखती हैं.

">

अपनी गलतियों को लेकर क्या बोले Jensen Huang

अपने संदेश में Jensen Huang ने माना कि उनसे निजी जिंदगी में गंभीर गलतियां हुई हैं. उन्होंने कहा कि वह Nvidia में सभी से तय किए गए मानकों पर खरे नहीं उतरे और उनकी वजह से कंपनी के बोर्ड को भी परेशानी हुई. उन्होंने अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेते हुए बोर्ड की स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है.

उन्होंने यह भी कहा कि Nvidia उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है. कंपनी को पिछले 33 साल में आगे बढ़ाने में उन्हें अपने सहयोगियों के साथ काम करने का मौका मिला, जिसे वह सम्मान की बात मानते हैं.

CEO पद पर वापसी को लेकर क्या कहा

Jensen Huang ने अपने पोस्ट में बताया कि कंपनी छोड़ने के बाद Nvidia के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर और ग्राहकों की ओर से उन्हें दोबारा CEO बनाने की मांग की गई है.

उन्होंने कहा कि अगर Nvidia का बोर्ड यह फैसला करता है कि उनकी वापसी कंपनी, कर्मचारियों और शेयरधारकों के हित में होगी, तो वह दोबारा CEO की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इसका फैसला पूरी तरह कंपनी के बोर्ड के हाथ में है.

Nvidia ने वापसी पर क्या कहा

Jensen Huang की वापसी की चर्चा के बीच Nvidia के बोर्ड ने अपना रुख साफ कर दिया है. कंपनी के चेयरमैन Harvey C. Jones ने 17 नवंबर को कहा कि बोर्ड ने Huang का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें CEO के पद पर दोबारा नियुक्त करने की योजना नहीं है.

फिलहाल कंपनी की अंतरिम CEO की जिम्मेदारी CFO Colette Kress संभाल रही हैं. कंपनी नए स्थायी CEO की तलाश भी कर रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं कोलेट क्रेस? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद संभाली Nvidia की कमान

अब आगे क्या होगा

Jensen Huang की इस पोस्ट के बाद Nvidia में उनकी वापसी को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है. हालांकि, उनके बयान और कंपनी के बोर्ड के फैसले में अंतर साफ दिखाई देता है. Huang ने वापसी की इच्छा जताई है, लेकिन बोर्ड फिलहाल इसके पक्ष में नहीं है.

अब सबकी नजर कंपनी की आगे की रणनीति और बोर्ड की स्वतंत्र जांच पर रहेगी. फिलहाल इतना साफ है कि Jensen Huang Nvidia के साथ अपने पुराने रिश्ते को पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें: Jensen Huang Net Worth: कंप्यूटर चिप बनाकर कैसे बने अरबपति? कभी रेस्टोरेंट में थे वेटर, आज 144 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola