Instagram Blend: अब Reels शेयर करना नहीं, feel करना है दोस्तों के साथ!

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Instagram Blend Feature

Instagram ने एक नया फीचर 'Blend' पेश किया है. इसे शुरू करने के लिए डीएम ग्रुप में किसी एक को इनविटेशन भेजना होगा. यह फीचर यूजर्स और उनके दोस्तों की रुचियों के आधार पर पर्सनलाइज़्ड रील्स तैयार करता है.

विज्ञापन

Instagram Blend Feature: इंस्टाग्राम ने एक नया सोशल फीचर ‘ब्लेंड’ लॉन्च किया है, जो यूजर्स को उनके दोस्तों के साथ एक पर्सनलाइज्ड रील्स फीड शेयर करने और एन्जॉय करने की सुविधा देता है. यह नया फीचर ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और इसका उद्देश्य रील्स डिस्कवरी को और ज्यादा इंटरएक्टिव और मजेदार बनाना है. इसके जरिए यूजर्स एक साझा स्पेस में मिलकर कंटेंट एक्सप्लोर कर सकते हैं. क्या है इंस्टाग्राम का नया Blend फीचर आइये समझते है विस्तार से और यह भी जानते है कि इसे कैसे इस्तेमाल किया जायेगा.

इंस्टाग्राम का नया फीचर ‘Blend’ 

इंस्टाग्राम ने अपना नया फीचर ‘ब्लेंड’ पेश किया है, जो यूजर्स को अपने किसी खास दोस्त या दोस्तों के ग्रुप के साथ मिलकर एक पर्सनलाइज्ड रील्स फीड बनाने की सुविधा देता है. यह फीड यूजर्स की रुचियों और देखने की आदतों के आधार पर हर व्यक्ति के लिए खास तौर पर तैयार की जाती है.

ब्लेंड फीचर पूरी तरह इनवाइट-ओनली है, यानी इसे शुरू करने के लिए डीएम ग्रुप में किसी एक को इनविटेशन भेजना होगा. जैसे ही कोई दोस्त उस इनविटेशन को स्वीकार करता है, यह साझा रील्स फीड सभी मेंबर्स के लिए एक्टिव हो जाती है.

यह भी पढ़े: Mahadev Satta App को लेकर IPL 2025 में फिर मचा बवाल, कैसे होता है सट्टेबाजी का यह खेल?

Blend फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

अगर आप अपने दोस्तों के साथ एक नया डिजिटल अनुभव साझा करना चाहते हैं, तो अब यह मुमकिन है ब्लेंड के जरिए. इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने किसी एक दोस्त या ग्रुप चैट को खोलें.
  • इसके बाद, चैट स्क्रीन के ऊपर दिख रहे नए ब्लेंड आइकन पर टैप करें.
  • अब “इनवाइट” विकल्प चुनकर अपने दोस्तों को ब्लेंड में शामिल होने का निमंत्रण भेजें.
  • जैसे ही कोई एक सदस्य इस इनवाइट को स्वीकार करता है, ब्लेंड एक्टिव हो जाता है.
  • इस साझा फीड को आप कभी भी देख सकते हैं—बस चैट में ब्लेंड आइकन पर दोबारा टैप करें.

इंस्टाग्राम के नए ब्लेंड फीचर में हर दिन कंटेंट को रिफ्रेश किया जाएगा, जिससे यूजर्स बार-बार बातचीत में लौटें. हर चैट में अलग-अलग दोस्तों के साथ एक यूनिक ब्लेंड हो सकता है. इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने कहा कि यह फीचर दोस्तों को उनकी पसंद की चीजें शेयर करने और नई बातचीत शुरू करने में मदद करेगा.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola