Infinix ला रहा खास कूलिंग सिस्टम वाला फोन, कल होगा लॉन्च, बार-बार फोन गर्म होने के झंझट से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

Infinix GT 50 Pro (Image- Infinix Mobile)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा. इस गेमिंग फोन में HydroFlow Liquid Cooling System, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh की बैटरी और खास गेमिंग ट्रिगर बटन मिलेंगे.

विज्ञापन

अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि फोन ज्यादा देर इस्तेमाल करने पर गर्म होने लगता है. खासकर गेम खेलने के शौकीन लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. लगातार गेम खेलने पर फोन गर्म होने के साथ कई बार अटकने भी लगता है. इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए Infinix अपना नया गेमिंग फोन GT 50 Pro ला रहा है. यह फोन 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा. इसकी खासियत लिक्विड कूलिंग सिस्टम है, जो फोन के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को कम करने में मदद करेगा.

विज्ञापन

फोन में मिलेगा खास कूलिंग सिस्टम

Infinix GT 50 Pro में कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया गया है. इसमें लिक्विड की मदद से फोन के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को कम करने की व्यवस्था की गई है. कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा.

इसके अलावा, फोन के साथ मैग्नेटिक कूलर भी मिल सकता है. इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है. इससे गेम खेलते समय फोन को ठंडा रखने के साथ चार्ज करने में भी मदद मिलेगी. हालांकि, इस एक्सेसरी के साथ मिलने और इसकी उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च के समय साफ होगी.

गेमिंग के लिए मिलेंगे खास बटन

फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. आसान भाषा में समझें तो इससे सपोर्टेड गेम में स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिख सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, कुछ गेम में फोन 144fps तक का सपोर्ट दे सकता है. हालांकि, यह गेम और उसकी सेटिंग पर निर्भर करेगा.

गेम खेलने के लिए फोन के किनारों पर खास ट्रिगर बटन भी दिए गए हैं. इन्हें गेम के हिसाब से सेट किया जा सकता है. इससे बार-बार स्क्रीन पर टैप करने के बजाय निशाना लगाने या फायर करने जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे.

6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा फोन

Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी मिलेगी. इसके साथ 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा. फोन ब्लैक और रेड कलर में आएगा. इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा.

कितनी होगी कीमत?

फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है. कंपनी 27 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान इसकी कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी दे सकती है. ऐसे में अगर आप गेमिंग के लिए नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत सामने आने का इंतजार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हाथी तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपने देखा है रोबोटिक हाथी? मंदिर में आया 'रंगा', जानें इसे लाने की वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola