Chrome यूजर्स के लिए इमरजेंसी अलर्ट, Google ने जारी किया सिक्योरिटी फिक्स, ऐसे बचाएं अपना डेटा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 1:53 PM

विज्ञापन

गूगल क्रोम / एआई इमेज

Google Chrome में 2 गंभीर सिक्योरिटी कमजोरियां मिली हैं. कंपनी ने नया अपडेट जारी किया है, जिसे तुरंत इंस्टॉल करना जरूरी बताया जा रहा है. जानिए Chrome अपडेट करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी हुआ है. कंपनी ने अपने ब्राउजर में दो बेहद गंभीर सिक्योरिटी खामियों को फिक्स करने के लिए नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अगर आप Chrome यूज करते हैं और अभी तक ब्राउजर अपडेट नहीं किया है, तो साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है. खास बात यह है कि इस अपडेट में कुल 16 सिक्योरिटी फिक्स शामिल हैं, जिनमें दो क्रिटिकल लेवल की कमजोरियां भी शामिल हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स यूजर्स को जल्द से जल्द Chrome अपडेट करने की सलाह दे रहे हैं.

Chrome में मिलीं दो खतरनाक सिक्योरिटी कमजोरियां

गूगल के मुताबिक नई कमजोरियों को CVE-2026-9111 और CVE-2026-9110 नाम दिया गया है. पहली खामी WebRTC टेक्नोलॉजी से जुड़ी है, जिसका इस्तेमाल ब्राउजर और मोबाइल ऐप्स के बीच कम्युनिकेशन के लिए होता है. दूसरी कमजोरी Chrome यूजर इंटरफेस में पाई गई है.

हालांकि अभी तक इन कमजोरियों का गलत इस्तेमाल होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि हैकर्स जल्द इनका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. यही वजह है कि अपडेट को नजरअंदाज करना जोखिम भरा साबित हो सकता है.

Google ने जारी किया नया Chrome अपडेट

कंपनी ने Windows, Mac और Linux यूजर्स के लिए Chrome 148.0.7778.178/179 वर्जन जारी किया है. गूगल का कहना है कि यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा. लेकिन अगर आप ऑटो अपडेट का इंतजार नहीं करना चाहते, तो इसे मैन्युअली भी इंस्टॉल कर सकते हैं.

साइबर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों में अब देरी करना पहले से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि हाल के महीनों में कई बड़े ब्राउजर और ऑपरेटिंग सिस्टम पर जीरो-डे अटैक देखने को मिले हैं.

Chrome को तुरंत ऐसे करें अपडेट

अगर आपके सिस्टम में अभी तक नया अपडेट नहीं आया है, तो इसे कुछ आसान स्टेप्स में इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके लिए Chrome खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें. इसके बाद Help सेक्शन में जाकर About Google Chrome ऑप्शन चुनें.

यहां जाते ही Chrome अपने आप नए अपडेट की जांच शुरू कर देगा. अगर नया वर्जन उपलब्ध होगा, तो डाउनलोड और इंस्टॉलेशन तुरंत शुरू हो जाएगा. इंस्टॉल पूरा होने के बाद ब्राउजर रीस्टार्ट करना होगा, जिसके बाद नई सिक्योरिटी प्रोटेक्शन एक्टिव हो जाएगी.

क्यों जरूरी हो गया है तुरंत अपडेट करना

आज के समय में वेब ब्राउजर सिर्फ इंटरनेट सर्फिंग का साधन नहीं रह गए हैं. बैंकिंग, सोशल मीडिया, ऑफिस डेटा और निजी जानकारी तक सबकुछ ब्राउजर के जरिए ऐक्सेस किया जाता है. ऐसे में छोटी सिक्योरिटी कमजोरी भी बड़ा साइबर खतरा बन सकती है.

Chrome दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है, इसलिए हैकर्स भी इसी को सबसे ज्यादा टारगेट करते हैं. यही कारण है कि सिक्योरिटी अपडेट्स को टालना अब सुरक्षित विकल्प नहीं माना जा रहा.

यूजर्स के लिए क्या है सबसे जरूरी सलाह

अगर आप Windows, Mac या Linux पर Chrome इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपडेट चेक करें. साथ ही ऑटो अपडेट फीचर हमेशा ऑन रखें ताकि भविष्य में आने वाले सिक्योरिटी पैच अपने आप इंस्टॉल होते रहें.

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित अपडेट ही ऑनलाइन सुरक्षा की पहली और सबसे जरूरी परत होती है.

यह भी पढ़ें: Google ने रोका दुनिया का पहला AI-जेनरेटेड Zero-Day Attack, निशाने पर 2FA

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola