Free Fire India की वापसी, पैरेंटल कंट्रोल से लेकर ब्रेक अलर्ट तक नए फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Free Fire India लॉन्च हो गया है. खास भारतीय खिलाड़ियों के लिए पेश किए गए नए फीचर्स, दिवाली इवेंट्स और सुरक्षा उपायों के बारे में जानें.

विज्ञापन

भारतीय गेमर्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. गरेना का Free Fire India आज, 28 अक्टूबर से Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. यह गेम खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है.

विज्ञापन

इस बार गेम में दिवाली के खास इवेंट भी देखने को मिलेंगे. यह कैंपेन 15 नवंबर तक चलेगा, जिसमें भारतीय संस्कृति से जुड़ा कंटेंट शामिल होगा .

खिलाड़ियों की सुरक्षा और गेमिंग की आदतों को ध्यान में रखते हुए इसमें पैरेंटल कंसेंट, खेलने के समय पर नियंत्रण, ब्रेक रिमाइंडर और खर्च की सीमा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को गेम में रजिस्ट्रेशन के लिए माता-पिता की सहमति लेनी होगी.

डेटा सुरक्षा के लिए भी भारतीय वर्जन में खास इंतजाम किए गए हैं. गरेना के मुताबिक, गेम का डेटा भारत में मौजूद सर्वर पर रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Free Fire India Launch: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 3 घंटे की लिमिट, पैरेंटल कंसेंट और OTP वेरिफिकेशन जरूरी

गेम डाउनलोड करने के लिए अपने फोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें और Free Fire India सर्च करें. अगर डाउनलोड का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद दोबारा चेक करें.

अब देखना होगा कि सालों बाद हुई इस वापसी के साथ Free Fire India भारतीय गेमर्स के बीच कितना लोकप्रिय होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola