75 हजार वाला Samsung 5G स्मार्टफोन 15499 में खरीदने का मौका, जानें कहां मिलेगी ऐसी डील

Samsung Galaxy S21 FE 5G का लैवेंडर रंग वाला 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 52 प्रतिशत की छूट पर 35,999 रुपये में मिल रहा है. ऑफर्स का लाभ लेकर आप यह फोन 18 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy 5G Phone Offer Price: सैमसंग का प्रीमियम 5G स्मार्टफोन बड़ी छूट के साथ मिल रहा है. 75 हजार एमआरपी वाले इस प्रीमियम Samsung 5G फोन को आप 15 हजार रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं. हम Samsung के जिस फोन की बात कर रहे हैं, वह Galaxy S21 FE 5G है, और इसपर बंपर डिस्काउंट ऑफर है.
Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन पर 39 हजार का डिस्काउंट
Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन का लैवेंडर रंग वाला 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 52 प्रतिशत की छूट पर 35,999 रुपये में मिल रहा है. ऑफर्स का लाभ लेकर आप यह फोन 18,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट से यह फोन खरीदने पर आपको सिक्योर पैकेजिंग कॉस्ट के तौर पर 29 रुपये और चुकाने होंगे.
Also Read: Samsung Galaxy S22 की कीमत में भारी कटौती, पाएं ऑफर्स से जुड़ी डीटेल्स
प्रीमियम सैमसंग फोन 18 हजार से कम में कैसे मिलेगा ?
Galaxy S21 FE 5G पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और यह अच्छी कंडीशन में है, तो आप एक्सचेंज कर फोन पर 18,500 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके बाद Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत 17,499 रुपये रह जाएगी.
Galaxy S21 FE 5G पर बैंक ऑफर्स भी
फ्लिपकार्ट की ओर से गैलेक्सी S21 FE 5G पर दिये जा रहे बैंक ऑफर्स की बात करें, तो सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिये ट्रांजैक्शन और ईएमआई पर 2000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इस तरह मोटे तौर पर देखें, तो एक्सचेंज और बैंक ऑफर का लाभ लेने के बाद आप 75 हजार रुपये की एमआरपी वाले इस फोन को लगभग 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy S21 FE 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
-
Display – 6.40 inch
-
Processor – octa-core
-
OS – Android 12
-
Front Camera – 32MP
-
Rear Camera – 12MP + 12MP + 8MP
-
RAM – 6GB, 8GB
-
Storage – 128GB, 256GB
-
Battery Capacity – 4500mAh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










