Bhai Dooj Special: भाई दूज पर बहन को गिफ्ट करें ये 5 शानदार गैजेट, बजट से लेकर प्रीमियम तक ऑप्शन

भाई बहन को गिफ्ट देते हुए फोटो (PC: AI)

म्यूजिक लवर बहन के लिए/AI
Wireless Earbud
अगर आपकी बहन को गाने सुनना, फिल्में देखना या फोन पर बात करना पसंद है, तो वायरलेस ईयरबड्स अच्छा गिफ्ट हो सकते हैं. इन्हें आसानी से बैग या पॉकेट में रखा जा सकता है. कुछ मॉडल में नॉइज कैंसिलेशन और टच कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. खरीदते समय बैटरी बैकअप, कॉल क्वालिटी और फिटिंग जरूर देखें.

फास्ट चार्जिंग पावर बैंक – हमेशा रहेगा काम का/AI
Power Bank
फोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन किसे पसंद है? ऐसे में पावर बैंक बहन के लिए काफी उपयोगी तोहफा हो सकता है. खासकर अगर वह पढ़ाई, ऑफिस या ट्रैवल के लिए अक्सर बाहर जाती है. 10,000mAh या 20,000mAh की क्षमता वाले मॉडल देख सकते हैं. खरीदने से पहले फोन की चार्जिंग स्पीड के हिसाब से पावर बैंक चुनें.

म्यूजिक और मस्ती का कॉम्बिनेशन/AI
Portable Bluetooth Speaker
अगर आपकी बहन को म्यूजिक सुनना पसंद है, तो एक छोटा ब्लूटूथ स्पीकर उसके लिए अच्छा सरप्राइज हो सकता है. इसे कमरे में, दोस्तों के साथ छोटी पार्टी या ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ स्पीकर में वाटर रेजिस्टेंस और लंबा बैटरी बैकअप भी मिलता है. कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला स्पीकर गिफ्टिंग के लिए अच्छा विकल्प है.

स्टाइल के साथ स्मार्ट फीचर्स/AI

यादों को दें खास अंदाज/AI
Portable Photo Printer
अगर आपकी बहन को फोटो खींचना और यादें संजोना पसंद है, तो पोर्टेबल फोटो प्रिंटर कुछ हटकर गिफ्ट हो सकता है. इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके फोन में मौजूद तस्वीरों का प्रिंट निकाला जा सकता है. इसके लिए अलग से बड़े प्रिंटर की जरूरत नहीं पड़ती. बहन अपनी पसंदीदा तस्वीरों को प्रिंट करके फोटो जर्नल, स्क्रैपबुक या कमरे की सजावट में इस्तेमाल कर सकती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

