सस्ते स्मार्टफोन में भी खेल पाएंगे BGMI, 1GB होगा फाइल साइज, भारत में इस दिन होगा लॉन्च
BGMI का हल्का वर्जन BGMI Air (फोटो/BGMI)
BGMI Air 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च हो रहा है. यह 1GB स्टोरेज वाला हल्का वर्जन है, जिससे कम स्पेस वाले फोन पर भी BGMI खेलने का मौका मिलेगा. पुराने अकाउंट से खेलें.
BGMI खेलने वालों के लिए अच्छी खबर है. Krafton India अपना नया गेम BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है. यह BGMI का हल्का वर्जन होगा, जिसे खास तौर पर कम कीमत वाले और कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है. खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इस गेम को 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं.
फोन में सिर्फ 1GB जगह लेगा BGMI Air
अभी BGMI खेलने के लिए फोन में काफी स्टोरेज की जरूरत पड़ती है. लेकिन BGMI Air को छोटा और हल्का बनाया गया है. इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा. इससे उन लोगों को फायदा मिल सकता है जिनके फोन में ज्यादा खाली जगह नहीं बचती. यह गेम अलग ऐप के रूप में आएगा. यानी इसे खेलने के लिए आपको पुराने BGMI ऐप को हटाने या अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी.
पुराने BGMI अकाउंट से ही खेल सकेंगे
BGMI Air में पुराने BGMI अकाउंट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी खिलाड़ियों को नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने दोनों गेम के बीच Cross-Play सपोर्ट की भी जानकारी दी है. इससे BGMI और BGMI Air खेलने वाले दोस्त एक साथ गेम खेल सकेंगे.
ये भी पढ़ें: BGMI Air सिर्फ नया नाम है या BGMI के भविष्य की नई शुरुआत?
20 नवंबर से शुरू होगी टेस्टिंग
गेम लॉन्च होने से पहले Krafton इसका Closed Beta Test करने वाली है. यह टेस्ट 20 से 24 नवंबर तक मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में होगा. जो खिलाड़ी इस टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एक छोटा वीडियो बनाकर बताना होगा कि उन्हें BGMI Air सबसे पहले क्यों खेलना चाहिए. इसके बाद वीडियो में गेम के ऑफिशियल Instagram अकाउंट को टैग करना होगा और वहां दिए गए फॉर्म को भरना होगा. इस टेस्ट के लिए चुने गए खिलाड़ियों को खुद टेस्टिंग वाली जगह पर पहुंचना होगा. आवेदन करने से पहले कंपनी की शर्तें जरूर पढ़ लें.
कब होगा BGMI Air लॉन्च?
BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा. Android यूजर्स Google Play Store पर इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. गेम के बाकी फीचर्स और लॉन्च से जुड़े रिवॉर्ड्स की जानकारी कंपनी आने वाले दिनों में दे सकती है. कम स्टोरेज वाले फोन में BGMI खेलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह गेम एक अच्छा विकल्प बन सकता है.
ये भी पढ़ें: Free Fire और BGMI खेलने के लिए बेस्ट होगा Infinix का ये फोन, 12GB रैम के साथ मिल रहे हजारों के गेमिंग किट
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए