तीर-धनुष के साथ आदिवासियों ने निकाली रैली

Updated at :18 May 2017 7:45 AM
विज्ञापन
तीर-धनुष के साथ आदिवासियों ने निकाली रैली

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के अधीन एक आदिवासी परिवार पर तृणमूल के पंचायत प्रधान द्वारा अत्याचार करने तथा एक आदिवासी महिला की हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आदिवासी विकास परिषद ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने जमकर हंगामा मचाया. स्थिति ऐसी हो गई कि पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के अधीन एक आदिवासी परिवार पर तृणमूल के पंचायत प्रधान द्वारा अत्याचार करने तथा एक आदिवासी महिला की हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आदिवासी विकास परिषद ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने जमकर हंगामा मचाया. स्थिति ऐसी हो गई कि पुलिस अधीक्षक को भी काफी दूर ही गाड़ी से उतर कर पैदल अपने कार्यालय जाना पड़ा. सुबह से ही आदिवासी विकास परिषद के समर्थकों की यहां भीड़ लगने लगी थी.

काफी संख्या में समर्थक तीर-धनुष लेकर एक रैली निकाली और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के निकट पहुंचे. यहां पुलिस ने उनकी रैली रोक दी. उसी समय पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती अपनी गाड़ी से कार्यालय आ रहे थे.

आदिवासियों ने उनकी गाड़ी को घेर कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. श्री माइती अपनी गाड़ी से उतर गये और पैदल ही कार्यालय तक पहुंचे. आदिवासी विकास परिषद के सचिव राजू सहनी ने बताया है कि बारोपठिया ग्राम पंचायत के प्रधान कृष्ण दास कालीबाड़ी इलाके में रह रहे एक आदिवासी परिवार पर अत्याचार कर रहे हैं. उनके साथ मारपीट की गई है. पुलिस में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने तृणमूल के पंचायत प्रधान को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की.


उन्होंने आगे कहा कि 15-20 दिन पहले बोदागंज इलाके से मीना उरांव नामक एक आदिवासी महिला का विवस्त्र शव बरामद हुआ है. दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका की जा रही है. पुलिस अब तक दोषियों को नहीं पकड़ पायी है. उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों पर और भी कई अत्याचार के मामले सामने आये हैं, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सात-आठ महीने पहले मोहितनगर इलाके से एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्चा राजेश मूंडा गायब है. पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पायी है. बाद में पुलिस अधीक्षक ने आदिवासी नेताओं से बातचीत की और सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया. उसके बाद आदिवासियों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola