तृणमूल पार्षद पर वृद्धा से मारपीट का आरोप

दुर्गापुर. दुर्गापुर शहर के नौ नम्बर वार्ड पार्षद पल्लव रंजन नाग के खिलाफ इलाके की एक वृद्ध महिला ने मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दुर्गापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोप पत्र में पार्षद पर कई तरह के संगीन आरोप लगाये गये हैं. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद […]
शिकायतकर्ता लक्ष्मी रानी घोष(72) सेकेंडरी इलाके में 24 नंबर स्ट्रीट में रहती है. पति तुषारकांति घोष का निधन कुछ वर्ष पहले हो जाने से इकलौते पुत्र के साथ क्वार्टर में रहती है. घर के कामकाज के लिए एक महिला को लक्ष्मीरानी ने नौकरानी के तौर पर रखा है.
मंगलवार की सुबह महिला ने पार्षद के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा की पार्षद पल्लव रंजन नाग के नेतृत्व में कुछ लोग सोमवार की देर रात घर के सामने आ गये एवं पुत्र को जान से मारने की धमकी देने लगे. बेटा उस समय घर में नहीं था. देर रात तक पार्षद के लोगों ने घर के सामने हंगामा मचाया. घर में आग लगा देने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










