मालदा में भारी टोल टैक्स लेने का विरोध, शुरू हुआ बसों का चक्का जाम

मालदा: बगैर सड़क बनाये ही अत्यधिक टोल टैक्स उगाही के खिलाफ गैर सरकारी बस मालिकों ने बृहस्पतिवार से बसों का चक्का जाम कर दिया. किसी भी रूट पर गैर सरकारी बस नहीं चल रही है, जिसकी वजह से आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बृहस्पतिवार सुबह से मालदा के वैष्णव […]
एनएचएआइ इतना अधिक टोल टैक्स को लेकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं. एनएचएआइ के वेबसाइट में प्रति किलोमीटर दो रुपये 20 पैसे की दर से टोल टैक्स लेने की बात कही गई है. लेकिन यहां उससे काफी अधिक पैसे लिये जाते हैं. एक तो सड़क की हालत खस्ता है, ऊपर से इतने अधिक टोल टैक्स की वजह से बस मालिक बस नहीं चला पा रहे हैं.
पहले एनएचएआइ को सड़क की पूरी मरम्मत करा देनी चाहिए थी. श्री दास ने आगे कहा कि इस मांग को लेकर पिछले पांच महीने से वह सभी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन एनएचएआइ ने समस्या को दूर करने के प्रति कोई पहल नहीं दिखायी. बाध्य होकर 16 एवं 17 फरवरी को बस बंद रखने का निर्णय लिया गया. मालदा बस एवं मिनी बस ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष काजल राय ने कहा है कि उनके इस आंदोलन को उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर तथा दार्जिलिंग जिले के बस मालिकों ने भी समर्थन किया है. इन दिनों की बसें मालदा नहीं आयेंगी. दो दिनों के बंद के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला, तो वह लोग और भी जोरदार आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










