अपना मकान बनने के सपने को लगा ग्रहण, नपा से नहीं मिली है बकाया राशि

जलपाईगुड़ी: जिले के धूपगुड़ी नगरपालिका के अधीन विभिन्न वार्डों में रह रहे करीब 700 लोगों को अपना घर बनाने का ख्वाब अधूरा होता दिख रहा है. इन लोगों ने केन्द्र सरकार की सभी के लिए घर योजना के तहत अपना घर बनाने की शुरूआत की थी, लेकिन धन का आवंटन नहीं होने की वजह से […]
लाभार्थियों का आरोप है कि दो किस्तें मिलने की बात तो दूर, पहली ही किस्त में कम राशि दी गई. पहली किस्त में एक लाख रुपये मिलना चाहिए था. जबकि ऐसा नहीं हुआ. कइयों का आरोप है कि 30 से 40 हजार रुपये ही दिये गये. दूसरी तरफ जिन्हें एक लाख की राशि मिली भी, उनके घर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. नगरपालिका सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सब के लिए घर योजना के लिए 41 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं. इन पैसों से करीब 15 सौ घरों का निर्माण होना है. लाभार्थियों की एक सूची भी बनायी गई है और पहले चरण में 700 लोगों के घर बनाने का निर्णय लिया गया. अब इस योजना को पलीता लगता दिख रहा है. जिन लोगों ने घर बनाने का काम शुरू किया था उन्होंने निर्माण कार्य रोक दिया है. इधर, धूपगुड़ी नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन सैलेन्द्र नाथ राय का कहना है कि सभी के लिए घर योजना का काम शीघ्र पूरा किया जायेगा. प्रारंभिक चरण में थोड़ी परेशानी हुई है. इस योजना के तहत पहले कम पैसे नगरपालिका को मिले थे. अब पूरी राशि आवंटित कर दी गई है. सभी लाभार्थियों को शीघ्र ही दूसरी तथा तीसरी किस्त जारी कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










