भाजपा के राज्य सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2017 2:04 AM
मालदा : मालदा में भाजपा के राज्य सम्मेलन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है. इस सम्मेलन में भाजपा के कई हेवीवेट नेता, केन्द्रीय मंत्री और सेलीब्रेटी आने वाले हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 तथा 22 जनवरी को यहां राज्य सम्मेलन होना है. इसमें केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, एसएस अहलुवालिया, […]
सुरक्षा व्यवस्था के लिए भाजपा नेताओं ने जिला अधिकारी शरद द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक अरनब घोष को भी पत्र लिखा है. भाजपा के जिला महासचिव मानवेन्द्र चक्रवर्ती ने बताया है कि इससे पहले यहां 1999 तथा 2008 में भाजपा का राज्य सम्मेलन हुआ था. अब 2017 में एक बार फिर से राज्य सम्मेलन हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य भर से 375 प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की जायेगी. इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा ने राज्य में अपनी ताकत बढ़ानी शुरू कर दी है. यही वजह है कि मालदा में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. चिटफंड घोटाला मामले में दो सांसदों की गिरफ्तारी के बाद जहां तृणमूल कांग्रेस केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है, वहीं भाजपा का मालदा में राज्य सम्मेलन करना अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










